राजा शिवाजी का पहला गाना जारी, छत्रपति के लुक में खूब जंचे रितेश देशमुख

Join Us

राजा शिवाजी एक ऐसी ऐतिहासिक फिल्म है, जिसे बनाने का सपना रितेश देशमुख ने कई साल पहले देखा था। हाल ही में, फिल्म का मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषा में टीजर जारी हुआ जिसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म में रितेश ने मराठा साम्राज्य के वीर छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाया है। इस किरदार में वह खूब जंचे हैं। अब फिल्म से राजा शिवाजी एंथम जारी किया गया है, जो छत्रपति के बल और शौर्य की एक झलक पेश करता है।
छत्रपति एंथम को अजय गोगावले ने आवाज दी है। संगीत अजय-अतुल ने दिया है। इसकी भव्यता को बढ़ाने के लिए 80 गायकों का बड़ा कोरस भी शामिल है। रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफी की है, उनके साथ सिद्धार्थ जाधव भी नजर आए हैं। यह गाना हिंदवी स्वराज्य के गौरव, साहस और आत्मसम्मान को दर्शाता है। वहीं फिल्म छत्रपति के जीवन और उनकी विरासत पर आधारित है। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान और बोमन ईरानी भी हैं।

Previous articleपति पत्नी और वो दो का टीजर रिलीज: 3 हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे आयुष्मान खुराना
Next articleफिल्म है जवानी तो इश्क… से पहला धमाकेदार गाना रिलीज, मीका सिंह ने लगाए सुर