आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आज घरेलू काम पूरा करने में आपको घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज सहपाठी अपनी कुछ पर्सनल बातें आपसे शेयर कर सकता है। आप दोस्त की मदद के लिये हमेशा तैयार रहेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि: आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते काम रुक सकता है। आज जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार विमर्श अवश्य करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे।
मिथुन राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र 12वीं के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। साथ ही जो छात्र हॉयर एजुकेशन के लिये विदेश जाना चाहते हैं, वे किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए लकी होने वाला आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है, आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन उत्तम है, पहले दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। नौकरी करने वाली महिलाओं के लिये भी दिन बढिय़ा रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।
तुला राशि: आज आपका दिन बहुत शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्य जरूर सफल रहेंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिये वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिये दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा।
धनु राशि: आज आपका दिन शुभ फलदायक रहेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुडऩे का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर वालों के साथ बितायेंगे। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि: आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए।
कुंभ राशि: आज दिन आपके लिए सम्मानजनक रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी, हर व्यक्ति आपके अच्छे व्यवहार से प्रभावित होगा। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामाजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपने कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। परिवार में सभी के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। घरेलू कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज जिन विद्यार्थियों का कंप्यूटर साइंस का एग्जाम है, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी। किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की योजना बनायेंगे। शाम को अपने बच्चों के साथ बेहतर टाइम स्पेंड करेंगे। पैसों के मामले में कुछ लोग बेहद मददगार साबित होंगे।

Previous articleप्रगति का लंबा रास्ता
Next article3000 सैनिक, 5 युद्धपोत और 10 विमान होंगे तैनात भारत-रूस के बीच लागू हुआ समझौता