सोनी लिव की चर्चित वेब सीरीज अनदेखी अपने चौथे सीजन के साथ रिलीज होने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने अनदेखी: द फाइनल बैटल का ट्रेलर रिलीज कर दिया है और साथ में इसकी प्रीमियम तारीख भी बता दी है। मनाली में फिल्माए गए इस नए सीजन के ट्रेलर में अटवाल परिवार के भीतर बदलते रिश्तों और उनके आसपास चल रही जांच की कहानी के आगे बढऩे का संकेत मिलता है।
अनदेखी: द फाइनल बैटल का ट्रेलर मनाली की वादियों के बीच छिपे गहरे रहस्यों, पुराने पापों और सत्ता के लिए होने वाले खूनी संघर्ष की झलक को पेश करता है। कहानी में पापा जी (हर्ष छाया) काफी अक्रामक नजर आए हैं। रिंकू अटवाल (सूर्या शर्मा) और डीएसपी बरुण घोष (दिब्येन्दु भट्टाचार्य) भी अपने किरदारों को दोहराएंगे। इस बार कहानी में गौतम रोड़े भी शामिल हुए हैं। सीरीज का प्रीमियर 1 मई से होगा। हर शुक्रवार इसके एपिसोड जारी किए जाएंगे।







