आईपीएल 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, खलील अहमद चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर

Join Us

नईदिल्ली,(ए)। चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका तब लगा जब टीम के बांए हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए. उन्हें केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान अपने स्पेल की आखिरी गेंद फेंकने से पहले जांघ में खिंचाव हुआ, जिसकी वजह से वो आखिरी गेंद नहीं फेंक सके और मैदान से बाहर चले गए।
अब सीएसके ने अपने एक्स अकाउंट पर इस खबर की पुष्टि कर दी है कि खलील अहमद टूर्नामेंट से बाहर हो गए है. फ्रैंचाइजी ने एक्स पर लिखा, केकेआर के खिलाफ मैच में दाएं जांघ में चोट लगने के बाद खलील अहमद आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. हम खलील के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।
28 वर्षीय खलील अहमद को ठीक होने में कम से कम 10-12 हफ्ते लग सकते हैं. एक आईपीएल सूत्र ने बताया, इस चोट में क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव भी शामिल है. इसलिए अगर जरूरत पड़ी तो खलील को सर्जरी करवानी पड़ सकती है. एक तेज गेंदबाज के लिए यह एक बुरी चोट है, क्योंकि शरीर के उस हिस्से के आस-पास की कोई भी चोट ठीक होने में लंबा समय लेती है और उसका रिहैब भी बहुत सावधानी से करना पड़ता है.खलील की गैरमौजूदगी से सीएसके की तेज गेंदबाजी की ताकत में एक बड़ा खालीपन आ गया है. फ्रैंचाइजी ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. लेकिन इस तेज गेंदबाज को मुकेश चौधरी और रामकृष्ण घोष जैसे गेंदबाज रिप्लेस कर सकते हैं. आखिरी फैसला कप्तान और टीम मैनेजमेंट को ही करना होगा. घोष दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो निचले क्रम के एक उपयोगी बल्लेबाज के तौर पर भी टीम के लिए काफी अहमियत रखते हैं.इस सीजन सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पिछले दो मैच जीतकर सीएसके ने शानदार वापसी की है और वो अब अंक तालिका में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उनका अगला मैच शनिवार (18 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद से है।

Previous articleअर्शदीप सिंह ने आईपीएल में पूरे किए 100 विकेट, प्लेयर ऑफ द मैच भी बने
Next articleआईपीएल में आज होगा सीएसके और सनराइजर्स में मुकाबला