मेष राशि : आज का दिन आपके लिए नयी उमंगों से भरा रहने वाला है। आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों की ख़ुशी की वजह बनेगा। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा, जिससे आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आज अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।
वृष राशि : आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी भी पुरानी बातों में न उलझें। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं उनके लिए धनलाभ के योग हैं। आज आपकी रुचि समाज सेवा में ज्यादा रहेगी। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो बिजनेस में आपको लाभ दिलायेगा। आपके व्यक्तित्व लोग प्रभावित होंगे।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज आप नया घर लेने का विचार करेंगे। परिवार में इस पर विचार विमर्श करेंगे। बच्चे आज आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भावनात्मक होने वाला है क्योंकि आज बचपन का बिछड़ा हुआ दोस्त अचानक से मिल सकता है ये बहुत ही भावुक क्षण होगा। आपके जीवनसाथी का अच्छा व्यवहार आपका दिन ख़ुशनुमा बना देगा। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आपस में ताल-मेल बनाकर काम करने की जरूरत है।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जि़ंदगी का भरपूर लुत्फ उठाने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को क़ाबू में रखें। योग का सहारा लेंगे, जो आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग को बेहतर बनाता है। आज किसी महिला की मदद से आपको कारोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। घर के जरूरतों को आज नजरंदाज न करें। आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आपको थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए खास होगा। यदि आज आप बाहर घूमने की करते तो आपका वक़्त हंसी-खुशी और सुकून में बीतेगा। आज आप घर के सजावट का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। दफ़्तर के कामकाज में ज्यादा व्यस्तता के चलते आज आप घर देर से पहुंचेंगे। आज व्यक्ति आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा। आज आप अपने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आज आपका दिन अच्छा बीतेगा है। बिजनेस में प्राप्त हुआ धन आप दोबारा अपने बिजनेस में ही लगायेंगे। किसी आवश्यक कार्य में आप भाई-बहन से सलाह लेंगे। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में और मधुरता आएगी। आज परिवार के साथ आप घूमने जा सकते है। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बन रहे है।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अचानक आए ख़र्चे आपको थोड़े उलझन में डाल सकते है, लेकिन आप जल्द ही सब नियंत्रण में कर लेंगे। आज आपके रूखे बर्ताव के कारण आपकी बातों से असहमत हो सकता है। आज के दिन आप अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खूबियों पर गौर करें।
मकर राशि : आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपका पड़ोसी आपसे मदद मांग सकता है। घर की समस्याओं को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ विचार विमर्श करना जरूरी है। यदि आज दिन अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगायेंगे तो परिणाम अच्छे हो सकते हैं।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बहुत सोच समझकर पहले ही किया गया निवेश आज काफी फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। आज आप आर्थिक मामलों को जरूरत से ज़्यादा गंभीरता से लेंगे और उसे दूर करने के लिए विचार करेंगे।
मीन राशि :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व आपके काम को सराहेंगे। घर पर कोशिश करें कि आपका व्यवहार ज्यादा गुस्से वाला न हो, गुस्से पर नियंत्रण रखे, पारिवारिक माहौल बेहतर होगा।
कुछ लोगों से मिलना आपके जीवन में नयापन लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं। मित्र से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।






