रोवमैन पॉवेल ने टी-20 विश्व कप में लगाया अपना पहला अर्धशतक, वेस्टइंडीज ने बनाया विशाल स्कोर

Join Us

नईदिल्ली,24 फरवरी। टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के रोवमैन पॉवेल ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अर्धशतक (59) लगाया। यह टी-20 विश्व कप में उनका पहला अर्धशतक साबित हुआ। उनके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 85 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने पॉवेल और हेटमायर की पारियों की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए 254/6 का स्कोर बनाया। आइए पॉवेल की पारी पर एक नजर डालते हैं।
वेस्टइंडीज ने जब 54 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब पॉवेल क्रीज पर आए। शुरुआती में संभलकर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 21 गेंदों में 20 रन बनाए। क्रीज पर टिकने के बाद इस बल्लेबाज ने रन गति में इजाफा किया और 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 35 गेंदों पर 59 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 4 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए।
पॉवेल ने हेटमायर के साथ मिलकर 122 रन की साझेदारी भी की। यह टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के लिए किसी भी विकेट की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। बता दें कि इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज से सबसे बड़ी साझेदारी क्रिस गेल और डेवोन स्मिथ ने (145 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2007) ने की थी। इस सूची में दूसरी सर्वोच्च साझेदारी आंद्रे फ्लेचर और गेल (133 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया 2009) की है।

Previous articleटी-20 विश्व कप 2026: वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया, जीता लगातार 5वां मैच
Next articleईपीएफओ का बड़ा तोहफा, अब बिना कागजी कार्रवाई अकाउंट में पहुंचेंगे 10 हजार करोड़ रुपए