कथा के अंतिम दिन पहुंचे लाखों श्रद्धालू
आने जाने वाले वाहन चालक हुए परेशान, ४५ किलोमीटर का लम्बा चक्कर लगाकर आने को हुए मजबूर
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम पर जारी सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव के अंतिम दिवस शुक्रवार को लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण इंदौर-भोपाल पर जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई जिससे पूरा दिन वाहन रेंगकर चलते रहे। प्रशासन ने जाम जैसी स्थिति को संभालने के लिये दुरूस्ती तो जरूर दिखाई लेकिन कथा सुनने आये लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे स्थिति संभालने में उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ा। कथा के कारण भोपाल से इन्दौर जाने वाले एवं इन्दौर से भोपाल आने वाले लोगों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा उन्हें ४५ किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर अपने गंतत्व तक पहुंचना पड़ा तो कई वाहन चालकों ने बताया कि उन्हें जरूरी कार्य से समय पर पहुंचना था लेकिन जाम के कारण वह देरी से पहुंचे तो कईयों को समय से न पहुंचने पर उनका कार्य बाधित हुआ, जिससे उन्होंने काफी नाराजगी जताई। हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ है प्रतिवर्ष रूद्राक्ष महोत्सव के चलते ऐसी स्थिति देखने को मिलती रही है, पहले भी कार्यक्रम समिति श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान लगाने में फेल साबित हुई है और इस बार भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली जब समिति श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान लगाने में फेल साबित हुई, जिससे वहां से गुजने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।








