बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन भी ‘ओ रोमियो’ का रहा जलवा, बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 में दिखी कांटे की टक्कर

Join Us

इस वीक भी सिनेमाघरों में दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में मौजूद रहीं. इनमें से नई फिल्मों ने जहां वीकेंड तक खूब धमाल मचाया तो वीकडेज में इनके कलेक्शन में मंदी भी देखी गई. वहीं कुछ हफ्ते पुरानी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने की कोशिश करती दिखी. इसी के साथ बता दें कि शाहिद कपूर की नई रिलीज ओ रोमियो बॉक्स ऑफि़स पर लगातार आगे बढ़ रही है. लेकिन शनाया कपूर की तू या मैं ने दम तोड़ दिया है. वहीं कुछ हफ्ते पुरानी रिलीज़, बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 में कांटे की टक्कर दिख रही है. ऐसे में चलिए यहां जान लेते हैं कि बुधवार को इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?
शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी की चौथी फिल्म ओ रोमियो ने अपनी रिलीज के पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये के साथ अच्छी शुरुआत की थी. इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 12.65 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन रविवार को इसकी कमाई घटकर 9 करोड़ रुपये रह गई. असली मंदी वीकडेज़ में आई. सोमवार को यह 4.85 करोड़ रुपये पर आ गई हालांकि मंगलवार को थोड़ी रिकवरी के साथ फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को इस फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इसकी 6 दिनों की कुल कमाई अब 43.85 करोड़ रुपये हो गई है.
पुराने टाइटल्स को देखें तो, सनी देओल, वरुण धवन और बाकी कलाकारों की लीडिंग फिल्म बॉर्डर 2 अब अपने चौथे हफ्ते को पूरा करने वाली है. इसके तीसरे हफ़्ते का कुल कलेक्शन 23.35 करोड़ रहा था. वहीं चौथे वीक में रोज़ाना के ट्रेंड में कुछ उतार-चढ़ाव दिखा. जहां चौथे शुक्रवार को इसने 0.8 करोड़ तो चौथे शनिवार को 1.9 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद चौथे रविवार का कलेक्शन 1.4 करोड़, चौथे सोमवार का 0.6 करोड़ और चौथे मंगलवार का 0.8 करोड़ रुपये रहा. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने चौथे बुधवार को 0.55 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 27 दिनों की टोटल कमाई अब 323.80 करोड़ हो गई है.
रानी मुखर्जी की लीड रोल वाली फिल्म मर्दानी 3 अपने तीसरे हफ़्ते में है और इसके कलेक्शन में काफी मंदी देखी जा रही है. इस फिल्म ने जहां तीसरे शुक्रवार को 0.6 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं तीसरे शनिवार को 1.65 करोड़ रुपये और तीसरे रविवार को 1.1 करोड़ रुपये कमाए थे. हफ़्ते के दिनों में कमाई फिर से कम हुई, थर्ड मंडे को इसका कलेक्शन 0.5 करोड़ रुपये रहा. वहीं तीसरे मंगलवार मामूली बढ़त के साथ इसकी कमाई 0.65 करोड़ रुपये रही. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे बुधवार को मर्दानी 3 ने 0.50 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन अब 45.90 करोड़ रुपये हो गया है.

Previous articleअरी अर्जुनन अभिनीत फिल्म फोर्थ फ्लोर 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
Next articleमैंने मेहनत, पैशन और प्यार के साथ निभाया दिल धोखा और डिजायर में अपना किरदार : आकांक्षा चमोला एक्ट्रेस और बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ओटीटी डेब्यू कर चुकी हैं। स्ट्रिमिंंग प्लेटफॉर्म शेमारू मी की वेब सीरीज दिल धोखा और डिजायर में वह खास अंदाज में नजर आईं, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। आकांक्षा ने बताया कि वह सही समय का इंतजार कर रही थीं। दिल धोखा और डिजायर से डिजिटल डेब्यू कर रहीं आकांक्षा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह जताया है और कहा है कि वह अपने काम के चुनाव को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं। आकांक्षा ने बताया, अपनी जर्नी के इस मोड़ पर ओटीटी स्पेस में कदम रखना बहुत खास लग रहा है। मैंने इस वेब सीरीज में बहुत मेहनत, पैशन और प्यार डाला है। उम्मीद है कि दर्शक मालिनी और उनकी जर्नी को उतनी ही प्यार से अपनाएंगे। सीरीज में आकांक्षा मालिनी का किरदार निभा रही हैं, जो कहानी का केंद्र है। मालिनी मजबूत होने के साथ कमजोर भी है, हिम्मत वाली है लेकिन उलझनों में भी फंसी है। आकांक्षा कहती हैं, यह रोल मुझे इमोशनली चैलेंज करता है। मालिनी रियल और कई कमियों वाली है। उन्होंने आगे कहा, मैं सही स्क्रिप्ट और सही रोल का इंतजार कर रही थी और अब लगता है कि इंतजार सही था। मैं अपने काम को लेकर बहुत जागरूक हूं। इस कैरेक्टर ने मुझे क्रिएटिवली उत्साहित किया क्योंकि इसमें अलग-अलग शेड्स हैं। मेरा किरदार प्यार करने वाली, गुस्सैल, कमजोर, कभी-कभी मैनिपुलेटिव भी है। मालिनी आपको पसंद आएगी। दिल धोखा और डिजायर एक दिलचस्प कहानी है, जहां प्यार जुनून में बदल जाता है और महत्वाकांक्षाओं की सभी सीमाओं को तोड़ देती है। यह प्यार, धोखा, आकर्षण, नियंत्रण और बदले के जटिल रिश्तों पर आधारित है। मालिनी का सफर कहानी में इमोशनल गहराई और नयापन जोड़ता है। सीरीज में आकांक्षा के साथ कुंवर अमर और अली हसन मुख्य भूमिकाओं में हैं। आकांक्षा ने हाल ही में छोटे पर्दे पर टीवी शो कैसे मुझे तुम मिल गए से वापसी की है।