सीएम सुक्खू का सिरमौर को बड़ा तोहफा, पच्छाद में दी 32 करोड़ की 7 परियोजनाओं की शानदार सौगात

Join Us

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जि़ले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत की 7 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने 1.44 करोड़ रुपये की लागत से सहायक जिला न्यायवादी राजगढ़ के लिए कार्यालय सह आवासीय भवन, 1.98 करोड़ रुपये की लागत से नोहरी में उप-तहसील भवन, 5.74 करोड़ रुपये की लागत से थानी-थामनी-खरीमू सडक़, 4.73 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना लाना भलटा लोह, ग्राम पंचायत लाना भलटा तथा 1.66 करोड़ रुपये की लागत से बडगला मार्ग से होकर राजगढ़-यशवंत नगर सडक़ का उद्घाटन किया।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 14.13 करोड़ रुपये की लागत से जिला सिरमौर में चाबयोगा से सालमु के बीच गिरी नदी पर वाहन योग्य पुल तथा 2.15 करोड़ रुपये की लागत से राजगढ़ स्थित लोक निर्माण विभाग कॉलोनी में टाइप-2 आवासीय क्वार्टरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

Previous articleभारत में तेजी से बढ़ रहा डिजिटल लेनदेन, डिजिटल पेमेंट इंडेक्स पहली बार 500 के पार
Next articleबंगाल में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन : 7 अफसर निलंबित, एसआईआर के काम में गड़बड़ी के आरोप