आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आप अपना नया व्यापार शुरु करेंगे, आप काम पूरे मन से करेंगे। आज नया अनुभव आप को मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा, आपका सम्मान भी बढ़ेगा।
वृष राशि: आज का दिन आपका बहुत बढिय़ा रहेगा, मन खुश रहेगा। आपको सब्र रखना होगा जिससे आप नई ऊंचाइयों को छूएंगे। ऑटोमोबाइल के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आप को नई धार्मिक जगह का सुख प्राप्त होगा। आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जायेंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों से आप लाभ की प्राप्ति करेंगे। आपके सगे सम्बन्धियों से मेलजोल बढ़ेगा।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी तथा आप खुद को ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे।
कर्क राशि: आज का दिन सुखमय रहेगा। आप में साहस बढ़ेगा और साहस पूर्ण काम करने में सक्षम रहेंगे। आपको गृह भूमि का लाभ मिलेगा। प्रभावशाली काम को करने का अवसर मिलेगा। जिन्दगी में आज नया कदम उठाने का अवसर मिलेगा। धैर्य से काम करना होगा, जिससे काम का पूरा रिजल्ट मिलेगा। अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए आप नयी तकनीकों का अपनाएंगे, आपका काम अच्छा चलेगा।
सिंह राशि: आज आपका दिन खुशियां लायेगा। आप घर पर लोगों के साथ अपना मत रखेंगे और अच्छा फल मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। पेट की समस्या के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से आप मिलेंगे, जिससे आपको कुछ राहत मिले। आपको व्यापारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। संयम रख के काम करने से सुख मिलेगा।
कन्या राशि: आज आपका दिन और अधिक खुशनुमा रहेगा। आप एक नयी दिशा में अपना काम करेंगे। नया वाहन खरीदने का विचार दोस्तों से करेंगे, आपको अच्छी सलाह मिलेगी। अन्न धन में बढ़ोतरी होगी। आप जिस पद पर कार्यरत है उस पद से पदोन्नति होगी।
तुला राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी आज बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज गुस्से की बजाए शांति से समस्या सुलझाएं, क्योंकि घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। आज सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियां बढ़ेगी। आज परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। जिससे समस्या का समाधान भी मिल जाएगा। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज व्यावसायिक गतिविधियों में समय अनुसार परिवर्तन करने की जरूरत है। साथ ही कर्मचारियों तथा स्टाफ पर भी अनुशासन रखेंगे।
मकर राशि: आज का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखायेगा। पारिवारिक सुख-सुविधा का लाभ मिलेगा। आप किसी राजनेता से सम्पर्क करेंगे। आज आप फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोडऩे के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आप आज भक्तिमय रहेंगे, गौ सेवा करने से सुख मिलेगा और सानिध्य बढ़ेगा।
कुम्भ राशि: आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। आज लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज ऑफिशियल यात्रा करना आपकी तरक्की में सहायक होगा।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। निश्चित ही सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप संबंधी प्रपोजल भी आ सकता है। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा।
आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जायेगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। घर में व्यवस्थित और खुशहाली पूर्ण माहौल रहेगा।

Previous articleपरमाणु विनाश का खतरा
Next articleतेज हवाओं से एनसीआर की हवा साफ, कई इलाकों का एक्यूआई येलो और ऑरेंज जोन में; अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी