मुंबई में बड़ा हादसा : मुलुंड में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा, मलबे में दबीं गाडिय़ां

Join Us

मुंबई (आरएनएस)। मुंबई के उत्तर-पूर्वी इलाके मुलुंड में शनिवार दोपहर एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एलबीएस (रुक्चस्) रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो रेल के पिलर का एक सीमेंट स्लैब अचानक टूटकर सडक़ पर गिर गया। इस भारी मलबे की चपेट में आकर कई गाडिय़ां दब गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस खौफनाक हादसे में करीब चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
ऑटोरिक्शा पर गिरा भारी-भरकम स्लैब
यह घटना जॉनसन एंड जॉनसन फैक्ट्री के ठीक सामने दोपहर करीब 12:20 बजे हुई। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान मेट्रो पिलर का एक बड़ा हिस्सा अचानक नीचे से गुजर रहे एक ऑटोरिक्शा पर आ गिरा। इस हादसे में वह थ्री-व्हीलर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त ऑटोरिक्शा में सवार तीन से चार लोग इसकी चपेट में आकर घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और राहत कार्य शुरू किया गया।
राहत-बचाव कार्य जारी, बीएमसी ने दी जानकारी
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (क्चरूष्ट) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कंस्ट्रक्शन के दौरान ही सीमेंट का यह स्लैब टूटकर गिरा है। घटना के बाद के ऑपरेशन और बचाव कार्य पर नजर रखने के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस की टीमें और मेट्रो रेल रूट (लाइन 4) बनाने वाली फर्म के कर्मचारी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। इनके साथ ही मौके पर वार्ड स्टाफ और 108 एम्बुलेंस की सर्विस भी मौजूद है ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। फिलहाल हादसे से जुड़े विस्तृत विवरण और घायलों की सटीक स्थिति की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Previous articleबहनें मध्यप्रदेश की लक्ष्मी हैं, एक बगिया मां के नाम और स्व-सहायता समूहों से जुडक़र बढ़ा रही हैं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleकई राज्यों में चुनाव से पहले आक्रामक दिख रहे राहुल गांधी, संसद से सडक़ तक मोदी सरकार को घेरने की तैयारी