आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो निश्चित सफलता मिलेगी। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आपको सशक्त महसूस करेंगे। आज कहीं भी यात्रा करने से पहले जरूरत का सामान लेना न भूले। आज आप अपने व्यक्तिगत मामलों पर ध्यान देंगे।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी सूझबूझ और विवेक से समस्याएं आसानी से हल हो जाएंगी। आज ऑनलाइन शॉपिंग और मस्ती वाली गतिविधियों में समय बीतेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार के घर से बुलावा आएगा। आज अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आपका खुद का महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है।
मिथुन राशि : आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज परिवार संबंधी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशवरा होगा और इसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आएंगे। आज मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में समय बीतेगा। आज व्यावसायिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आज अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना और अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त होना आपको सफलता देगा। आज अपने व्यस्त समय से कुछ समय धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए जरूर निकालें, इससे आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी विशेष आयोजन में जाने का मौका मिलेगा और नई जानकारियां सीखने को मिलेगी। आज खर्चो की अधिकता रहेगी, लेकिन साथ ही आय के साधन बढऩे से परेशानी नहीं होगी।
कन्या राशि : आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिला सकता है। आज पारिवारिक रिश्ते में अपनापन महसूस होगा। किसी कारण से पिताजी आपको नई जिम्मेदारी दे सकते हैं जिसे आप पूरी तरह निभाएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े महत्वपूर्ण काम भी पूरे हो सकते हैं। आज आपको नई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी होगी।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढ़ाई में अभी और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जायेगा। आज शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिविटी मजबूत होगी।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपकी निजी समस्या सुलझ जाने से मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर आपका काम बेहतर रहेगा। आपको किसी काम में मदद की जरूरत रहेगी, इस मामले में अच्छे दोस्त से सलाह मिल सकती है। पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं। विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे।
मकर राशि : आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाये रखना है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगे।
कुंभ राशि : आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे, साथ ही आज किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद होगी। आज कारोबार में आपको फायदा होगा। इस राशि के ट्रेडिंग और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी है।
मीन राशि :आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप बिजनेस में लाभ लेने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। साथ ही आज आपको किसी से उलझने से बचना चाहिए। आज आपको अपनी काबिलीयत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

Previous articleपीयूष गोयल की टिप्पणी
Next articleएक्टर राजपाल तिहाड़ जेल नंबर 2 में काट रहे सजा, गैंगस्टर छोटा राजन भी इसी बैरक में थे