पत्रकारों ने ऐसा किया सवाल फिर राहुल ने भी दे दिया तीखा जवाब

Join Us

नई दिल्ली,(ए.)। संसद में चल रहे बजट सत्र में हिस्सा लेने जा रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से पत्रकार ने एक ऐसा सवाल कर दिया जिसका तीखा जवाब देने को राहुल मजबूर हो गए। राहुल से सवाल और जवाब को लेकर राजनीतिक गलियारे में भी चर्चा होने लगी है।दरअसल संसद भवन के मकरद्वार पर पत्रकारों ने गुरुवार को जब राहुल गांधी से विशेषाधिकार प्रस्ताव को लेकर सवाल किया तो उन्होंने नाराजगी जताई। राहुल गांधी ने सीधा जवाब देने के बजाय पत्रकारों से ही पूछा, क्या आज आपको यही कोड वर्ड दिया गया है? कल कोड वर्ड ‘ऑथेंटिकेट’ था? थोड़ा अपना काम किया करो भाई।
अब जो मैंने कहा है, वही चलाइए। राहुल ने मानों कुछ पत्रकारों को आईना दिखाने का काम कर दिया, जिसके बाद उनके इस बयान पर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Previous articleमुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वंदेमातरम् से संबंधित अधिसूचना वापस लेने की मांग की
Next articleबदला मौसम का मिजाज, दिन के तापमान में आयी गिरावट, रात और सुबह हल्की ठंड का असर