पश्चिमी विक्षोभ से फिर बिगड़ेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Join Us

नईदिल्ली (आरएनएस)। फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही कई राज्यों में मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि, सुबह-शाम के वक्त के ठंड का असर बरकरार है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 13 और 16-17 फरवरी के दौरान 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। इनके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित 6 राज्यों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। उत्तर प्रदेश में आज सुबह कुछ जगह हल्का कोहरा रह सकता है और न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अगले 3 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री तक बढऩे के आसार हैं। राजस्थान के कुछ शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार चला गया है, वहीं बिहार में रात के तापमान में वृद्धि हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 16 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली एनसीआर में मौसम में तेजी से बदल रहा है। हवा की रफ्तार 40 किमी/घंटा से घटकर 17 किमी/घंटा रह जाने से धूप की तपिश तेज हो गई है। इस कारण दिन के वक्त धूप चुभने लगी है। राजधानी में बुधवार को सुबह हल्की धुंध और आंशिक बादल छाए नजर आएंगे।
इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 9 डिग्री के आस-पास रह सकता है। 15 फरवरी तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

Previous articleथाईलैंड में डे-केयर सेंटर में गोलीबारी, 22 बच्चों समेत 34 की मौत
Next articleकोई भी कॉपी नहीं छपी’, नरवणे की किताब को लेकर मचे बवाल के बीच पेंगुइन पब्लिकेशन की सफाई