आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज लोगों का विश्वास आपमें बना रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्ति के इच्छुक छात्र के लिए समय बहुत अनुकूल है। आज छोटे भाई की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। जीवनसाथी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के लवमेट आज एक दूसरे को कुछ गिफ्ट देंगे तो प्यार में दोगुना बढ़ोतरी होगी।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। इस राशि के जो लोग आर्किटेक क्षेत्रों से जुड़े हैं,उनके लिए आज का दिन प्रगति देने वाला है। किसानों को आज कुछ फायदा हो सकता है। फसल के बिक्री से संबंधी मनचाही रकम जमींदार से मिल सकती है। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते है उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।
मिथुन राशि: आज आप दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। उनकी दुवाओं का असर शाम तक आपको जरूर मिलेगा। ऑफिस में आज कुछ नयी जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं । जिसे लेकर आस-पास के लोगों से विचार-विमर्श कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के लिए घर के सभी सदस्यों की राय जरूर लें।
कर्क राशि: आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आ रही अड़चने आज दूर हो जाएंगी। आज किसी ऐसे मित्र की मदद करेंगे जो भविष्य में आपकी मदद कर सकता हैं। अगर आपने हाल में किसी काम की शुरूआत की हैं तो आज उसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। जिस अच्छे मौके की आप कई दिनों से इंतजार कर रहे थे वो आज पूरा हो जाएगा। ऑफिस में आज रूके हुए काम सीनियर्स की मदद से पूरे हो जाएंगे। हो सकता है आपको पदोन्न्त का अवसर भी मिल जाए। इस राशि के बिल्डर्स को आज अचानक से काफी फायदा हो सकता है साथ ही धनलाभ के नये सोर्स बनेंगे।
कन्या राशि: आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। बिजनेस में दूसरों से बातचीत करने और सलाह करने से आपको फायदा हो सकता है। आर्थिक पारिस्थितियां आज आपके अनुकूल रहेगी। इस राशि के अविवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपके लिए शादी का प्रपोजल आऐंगा। हो सकता है कि रिश्ता फिक्स भी हो जाएं।
तुला राशि: आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। साथ ही कहीं घुमने का प्लान भी बना सकते हैं।इससे पारिवार के सुख-शांति में वृद्धि होगी। आज अपनी मधुर भाषा के द्वारा आप अपने कार्य दूसरों से करवा सकने में सफल रहेंगे। इस राशी के जो लोग सेल्स मार्केटिंग से जुड़े है उन्हें आज उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक राशि: आज विवाहित अपने जीवनसाथी को अधिक टाइम देंगे तो दोनों के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। हो सकता है शाम तक किसी समारोह में साथ जाने का भी प्लान बना सकते हैं । आपको अधिक काम होने की वजह से आपको थकावट हो सकती है । शाम को परिवार वालों के साथ समय बिताने से आप खुद को तनाव से राहत महसूस करेंगे। स्पोर्ट में रुचि रखने वालों का प्रर्दशन आज बेहतर रहेगा।
धनु राशि: आज आपका दिन खास रहेगा। आज अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें। इससे भविष्य में आपको ही फायदा होगा। आज व्यवहार कुशलता के कारण ऑफिस में बड़े अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। हो सकता है कि आपका प्रमोशन भी हो जाएं।
मकर राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी अन्य से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आज दूसरों की बात पर भरोसा न करें। महिलाओं को आज कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेना चाह रहे हैं। तो आज का दिन शुभ है।
कुम्भ राशि: आज अपने व्यवहार में आपको थोडा परिवर्तन करने की जरूरत है। आपके अच्छे व्यवहार से आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस के काम से आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है।
मीन राशि:आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। जिससे परिवार में सभी सदस्यों के रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में लंच करने से रिश्ते मजबूत बनेंगे।

Previous articleअमल की ताक में अदालत के महत्त्वपूर्ण आदेश
Next articleलोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, राहुल गांधी को छोड़ 118 सांसदों ने किए हस्ताक्षर