अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को नपा करेगी नगर रत्न से सम्मानित
एक्टर नेहा मेहता और प्रभारी मंत्री सहित अन्य के द्वारा किया जाएगा सम्मानित
सीहोर। शहर की प्रतिभाओ के सम्मानित करना उनके भीतर सकारात्मक प्रेरणा जगाने का उत्कृष्ट प्रयास नगर पालिका का पहला प्रयास है। जब हम किसी व्यक्ति की मेहनत और उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करते हैं तो हम सिर्फ उसका मनोबल नही बढ़ाते, बल्कि शहर के अन्य लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। आज हमारे शहर की प्रतिभाओं ने क्षेत्र का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर रोशन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा विश्व में सनातन धर्म को मजबूत करने और जन-जन में शिव नाम की महिमा पहुंचाने वाले हमारे अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का मंच से सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एक्टर नेहा मेहता और प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के अलावा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल रहेंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बैठक के दौरान चर्चा करते हुए बताया कि साहित्य, खेल, समाजसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, विज्ञान, आईएएस, आईपीएस, स्वच्छता, धर्म आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए कई प्रतिष्ठित आयोजन होते है, 2025-2026 के संदर्भ में प्रमुख सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
। सीहोर गौरव सम्मान समारोह के दौरान नगर पालिका स्वच्छता का संकल्प दिलाएगी, नगर पालिका ने स्वच्छता 2026 में देश में अव्वल आने का लक्ष्य रखा है।
नपाध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए सभी का मिलकर प्रयास करना जरूरी है। कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके अलावा 100 से अधिक प्रतिभाओं के सम्मान कार्यक्रम के साथ लकी ड्रा में तीन महिला और पुरुष को इनाम दिया जाएगा। सभाकक्ष में बड़ी संख्या में पार्षद, मीडिया कर्मी, नगर पालिका का अमला और क्षेत्रवासियों ने होने वाले इस भव्य सीहोर गौरव सम्मान के लिए हर्ष व्यक्त किया।
किसी भी नगर का विकास सही मायनों में तभी हो सकता है, जब उस नगर की प्रतिभाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाये। प्रतिभाओं के सम्मान से अन्य वर्गों के लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। हमारे यहां पर आध्यतम का क्षेत्र, उद्योग का क्षेत्र, खेल, शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों के अलावा अन्य क्षेत्र ऐसे है जिनमें अनेक प्रतिभाओं ने हमारे क्षेत्र का नाम रोशन विश्व पटल पर दर्ज किया है, ऐसी प्रतिभाओं को मंच से सम्मान देने के लिए नगर पालिका के तत्वाधान में सात फरवरी को भव्य रूप से प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसको लेकर गत दिनों बैठक का आयोजन किया गया था। सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सेलिब्रिटी नेहा मेहता के द्वारा किया जाएगा। नेहा मेहता भारतीय अभिनेत्री हैं। यह मुख्यत: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि मेहता के किरदार के लिए जानी जाती हैं। आगामी सात फरवरी को शहर के बाल विहार मैदान पर शाम को छह बजे भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहाकि नगर पालिका परिषद के द्वारा शहर के सभी वार्डों में तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है। हमारा शहर स्वच्छता के मामले में प्रदेश की नगर पालिका में अव्वल है और यहां पर रहने वाले सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों के साथ परिषद को सहयोग कर रहे है। कई लोग नगर के लिए प्रेरणा बन चुके है। ऐसे कई लोग है जो समाज में सराहनीय कार्य करते हुए आ रहे है, नगर पालिका परिषद कला, साहित्य, शिक्षा, समाजसेवी संगठनों के अलावा खेल सहित अन्य क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं का सम्मान करना चाहती है। इसके लिए आपके सुझाव और रुपरेखा बनाने के लिए इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में अनेक संगठन सक्रिय
नपाध्यक्ष श्री राठौर हमारे नगर में अनेक समाज और संगठन ऐसे है जो पर्यावरण और स्वच्छता के कार्य में लगे रहते है, प्रतिभाओं का सम्मान नगर की प्रगति का आधार है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन ऐसे कार्य करने वालों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। सामाजिक समरसता को एक समृद्ध और स्वच्छता के लिए आवश्यक बताते हुए सभी वर्गों से नगर के विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
सेलिब्रिटी, संत और जनप्रतिनिधि रहेंगे शामिल
आगामी सात फरवरी को होने वाले सम्मान समारोह के लिए सेलिब्रिटी, संत और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने कहाकि सोशल मीडिया सहित अन्य के माध्यम से क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को आमंत्रित कर भव्य रूप से मंच से प्रतिभा सम्मान किया जाएगा।







