सीहोर/ आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र जमोनिया कलां सीहोर में आज VHND सत्र आयोजित किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, मातृ-शिशु देखभाल और बच्चों के स्वास्थ्य एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु पोषण संबंधी सेवाएं दी गईं। इस कार्यक्रम में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं सुक्रोज इंजेक्शन लगवाने की सलाह भी दी गई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में इंजेक्शन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। और सभी गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी किया गया और उनको हाई रिस्क गर्भवती के बारे में बताया गया। इसके अलावा, 0 वर्ष से लेकर 16 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम में लगभग 40 से अधिक महिलाओं की स्क्रीनिंग सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सपना द्वारा की गई। और उनको कैंसर के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया और कैंसर से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सपना, ए एन एम राजमनी भिलाला, आशा कार्यकर्ता राजकुमारी राठौर एवं गायत्री अहिरवार और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शीला पटेल एवं सहायिका ओर अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।







