आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके अंदर अध्यात्म के प्रति लगाव उत्पन होगा। आप अपने ज्ञान और कार्य कौशल पर अधिक काम कर पायेंगे।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। अपने आपको साबित करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातक अच्छी सफलता पायेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि : आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपकी रचनात्मक समझ बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में आप सक्रिय नजर आएंगे। मांगलिक कार्यों में खर्च होने के योग हैं। आपको आपके व्यवसाय में बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
कर्क राशि : आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप फाइनेंस से जुड़े बड़े निर्णय ले सकते हैं। सौन्दर्य प्रसाधन का कारोबार करने वाले लोगों को बड़ा आर्डर मिलेगा। आप कार्य क्षेत्र और घर के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। आज आप समझदारी से बातों को सुलझाने की कोशिश करेंगे।
सिंह राशि : आज आप फिट और उत्साहित महसूस करेंगे। कुछ बड़े आर्डर मिलने से आपका व्यापार बढ़ेगा। आपके इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको शुभ समाचार मिलने के योग हैं। सरकारी जॉब मिलने की संभावना है। आपको आपके सीनियर्स का साथ मिलेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। आपके कलीग्स कुछ समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। यदि आप कहीं इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो ठीक से जांच परख लें। आज आप अपने व्यवहार से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे।
कन्या राशि : आज आपको बेहतर अवसर मिलेंगे। आपको नौकरी में अच्छे अवसर के साथ बदलाव के योग हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब के लिए ऑफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
तुला राशि : आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों में कमी आएगी पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आज आपको आपकी काबिलियत से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं। आपका आत्मविश्वाश बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ की संभावना है।
वृश्चिक राशि : आज आपका दिन खास रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। इस दौरान आमदनी के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। यह संतान के विवाह संबंधी भी हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आप ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहे। धन से जुड़े मामलों में आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आज आप अचल संपत्ति खरीदने का सोच सकते हैं।
धनु राशि : आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको खास उपलब्धि मिलेगी। आपके सोचने समझने की क्षमता बढ़ेगी। इस दौरान आपको आलस से बचना होगा। साझेदारी में काम कर रहे व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपका उत्साह बढ़ेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों की सलाह लेंगे।
मकर राशि : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। आज घर में बेटी की तरक्की से परिवार का माहौल ख़ुशी से भरा रहेगा। फार्मिंग का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। सामाजिक व राजनीतिक कामों में आपका मन लगेगा।
कुंभ राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके दाम्पत्य रिश्ते में सुधार आएगा। जीवनसाथी के लिए पसंदीदा उपहार खरीदेंगे। आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते है जहाँ आप अच्छा समय बिताएंगे।
मीन राशि : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज धन लाभ के साथ-साथ खर्चें भी बढ़ेंगे। आज ऑफिस में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आप संयम के साथ परेशानी से बाहर निकल पाएंगे। आपको अचानक धन लाभ होने के योग हैं।

Previous articleकेंद्र के अनुरोध
Next articleमशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी, मुंबई के हाई-प्रोफाइल इलाके में मचा हडक़ंप