तूफानी तेजी पर लगा ब्रेक! सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सिल्वर 24000 तक टूटी; गोल्ड 8000 सस्ता

Join Us

सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज कीतूफानी तेजी पर लगा ब्रेक! सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सिल्वर 24000 तक टूटी; गोल्ड 8000 सस्ता गई। लगातार तेज उछाल के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं के भाव अचानक टूट गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (रूष्टङ्ग) पर खुलते ही सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार करते दिखे। सबसे बड़ी गिरावट चांदी की कीमतों में देखने को मिली। रूष्टङ्ग पर चांदी का वायदा भाव करीब 24,000 रुपये तक टूट गया और 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी 23,993 रुपये गिरकर 3,75,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी ने ऐतिहासिक तेजी दिखाते हुए पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था। कारोबार के अंत में इसका भाव 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का लाइफ टाइम हाई स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था, जहां से एक ही दिन में करीब 44,148 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। रूष्टङ्ग पर सोना खुलते ही करीब 8,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया।
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को चांदी ने लगातार चौथे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी और 19,500 रुपये या 5.06 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 12,000 रुपये या 7.02 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के पिछले बंद भाव से बढक़र 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
जनवरी में अब तक सोने की कीमतों में 24त्न से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है, जो लगातार छठे महीने तेजी की ओर इशारा करती है। यह जनवरी 1980 के बाद सबसे बड़ी मासिक बढ़त मानी जा रही है। वहीं चांदी की कीमतें इस महीने करीब 62त्न तक उछल चुकी हैं, जो इसके इतिहास की सबसे बड़ी मासिक तेजी की ओर संकेत करती हैं।

Previous articleअब कौन संभालेगा अजित दादा की विरासत? पार्टी में मंथन शुरू, रेस में ये दो नाम सबसे आगे
Next articleट्रंप के एक फैसले से कच्चे तेल में आया उबाल, पट्रोल-डीजल की कीमतों में आ सकता है बड़ा उछाल