वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि : राष्ट्रपति मुर्मू

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए असम के कामाख्या और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सराहना की और इसे भारतीय रेल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग की सेवा करने वाली भारतीय रेल 100 प्रतिशत विद्युतीकरण के लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच चुकी है। उन्होंने दिल्ली और मिजोरम की राजधानी आइजोल के बीच सीधे रेल संपर्क का भी उल्लेख किया, जिसे राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया। राष्ट्रपति ने कहा कि जब यह ट्रेन पहली बार आइजोल पहुंची, तो स्थानीय लोगों में दिखी खुशी और उत्साह ने पूरे देश को गर्व और आनंद से भर दिया। भारतीय रेल की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। इनमें दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च ब्रिज, चिनाब पुल और तमिलनाडु का पंबन पुल शामिल हैं। उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की सराहना करते हुए कहा कि आज देशभर में 150 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क संचालित हो रहा है, जो जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक फैला हुआ है।

Previous articleस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का माघ मेला छोडऩे का ऐलान, काशी के लिए रवाना; बोले- बिना स्नान दुखी मन से लौटना पड़ रहा
Next articleपाकिस्तानी जासूसी रैकेट का भंडाफोड़, एनआईए कोर्ट ने मास्टरमाइंड को सुनाई 5 साल की सजा