मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज पारिवारिक काम को पूरा करने में आपको घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। सहपाठी अपनी कुछ पर्सनल बातें आपसे शेयर कर सकता है। आप दोस्त की मदद के लिये हमेशा तैयार रहेंगे।
वृष राशि: आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते काम रुक सकता है। आज जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नये-नये आइियाज़ आते रहेंगे।
मिथुन राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र बारहवीं के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। साथ ही जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिये जाना चाहते हैं, वे किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है।
कर्क राशि: आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है, आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन उत्तम है, पहले दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते में भी भरपूर मधुरता रहेगी।
सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें।
कन्या राशि:आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। नौकरी करने वाली महिलाओं के लिये भी दिन बढिय़ा रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।
तुला राशि: आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके कार्य जरूर सफल रहेंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिये वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिलने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिये दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा।
धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि मिलेगी । आपको किसी बड़े ग्रुप से जुडऩे का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर वालों के साथ बितायेंगे। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। छोटे उद्योगों में निवेश के लिये दिन अच्छा साबित हो सकता है।
मकर राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर रिश्ते बने रहेंगे। घरेलू कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज जिन विद्यार्थियों का कंप्यूटर साइंस का एग्जाम है, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी। किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ़ होगी, आपके अच्छे व्यवहार से प्रभावित होगा। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है।
मीन राशि :आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं।






