मेष राशि – आज आपका दिन शानदार रहने वाला है आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वे आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। आज आपका दिन शानदार रहने वाला है।
वृष राशि – रुका हुआ धन का आज आगमन होगा आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको नकारात्मक सोचने से बचना चाहिए। बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुका हुआ धन का आज आगमन होगा।
मिथुन राशि – आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे अच्छा महसूस करेंगे। आज खास कार्य पूरा होने की संभावना है। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखेंगे तो काम सुचारु रूप से बनते जाएंगे।
कर्क राशि – आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आज घर में शुभ समाचार मिलने के योग हैं, दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा।
सिंह राशि – मानसिक उलझनों का निवारण होगा आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे, नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक उलझनों का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान भी बढ़ेगा।
कन्या राशि – सेहत का रखें ध्यान आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम में परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि – आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे आज आपका दिन आपकी माता-पिता की सेवा में बीतेगा। आज आप नयी जमीन से संबंधित लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। पारिवारिक मनोरंजन संबंधी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा जिससे बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे।
मदनी में आज इजाफा होगा वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज युवाओं को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताये।
धनु राशि – आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज किसी भी परिस्थिति में घबराने की वजह अपनी बुद्धि बल और कार्य क्षमता का उपयोग करेंगे तो समय रहते उचित हल भी निकल आएंगे। कुछ समय प्रैक्टिकल और प्रभावशाली लोगों के साथ व्यतीत करने से आपके स्वभाव में परिवर्तन आएगा।
मकर राशि – आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है क्योंकि कभी-कभी आपका जल्दबाजी तथा आवेश पूर्ण स्वभाव लोगों के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
कुंभ राशि – नौकरी पेशा वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा।
मीन राशि – जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैआज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। आज कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। भाइयों के साथ चल रही अनबन आज किसी की सहायता से हल हो सकती हैं। आज टूर एंड ट्रेवल्स संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा।






