आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि – लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप सकारात्मक सोच रख कर उनका हल निकाल लेंगे। घर में व्यवस्था बनाए रखने तथा रखरखाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या में उसका सहयोग करने से खुशी मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
वृष राशि – आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपनी काबिलियत के दम पर अच्छे लोगों के साथ रिश्ते को मजबूत बनायेंगे। किसी भी कार्य में दूसरों की मदद से अपेक्षा न करें तथा अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें, आपको निश्चित फायदा होगा।
मिथुन राशि – आज आपको अपने मेहनत का फल जरूर मिलेगा आज आपका दिन एक नयी उमंग लेकर आयेगा। इस राशि की महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर विशेष रूप से सजग रहेगी तथा दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देगी। आपके काम को लेकर आपके परिवार वाले तारीफ करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि – आपको आज शुभ सन्देश मिलेगा आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। कारोबारी गतिविधियों में समय अनुसार बदलाव की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदने का विचार बना रहे, लोगों के लिए आज अच्छा समय है। परिवारजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। आज मनोरंजन का प्रोग्राम बनेगा। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सिंह राशि – आप कुछ नये विचारों पर काम करेंगे आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। किसी काम में उनकी मदद भी मिलेगी। आप कुछ नये विचारों पर काम करेंगे। ये विचार आपको अधिक मुनाफा देंगे। आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेंगे। उनकी देखभाल करते रहे।
कन्या राशि – तरक्की के नए रास्तें खुलेंगे आज आपका दिन शानदार रहेगा। जॉब के लिए आपको किसी अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। तरक्की के नए रास्तें खुलेंगे। ऑफिस में सब आपके काम की तारीफ करेंगे, बॉस आपको शाबाशी देंगे। राजनीति में आपको कुछ नया अनुभव मिलेगा।
तुला राशि – आपकी आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आज अनावश्यक खर्चों पर कटौती करने से आपकी आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। आप अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं संभाल कर रखें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी, लेकिन लेनदेन संबंधी मामलों को सावधानी रखें।
वृश्चिक राशि – आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत आज का दिन बेहतर रहेगा। आप अपने विनम्र व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे। किसी भी चुनौती का आप सूझबूझ से समाधान निकाल लेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे। आज लाभ के मौके मिलने पर ज्यादा सोच-विचार करने के बजाय तुरंत उसे हासिल करें।
धनु राशि – उन्नति के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेंगे आज आपका दिन लकी रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। सफलता के अच्छे अवसर जल्द ही मिलेंगे। आज सरकारी नौकरी में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य और मान-सम्मान का ध्यान जरूर रखें तथा उनके मार्गदर्शन पर अमल करें। आप परिवार वालों के साथ अधिक समय बिताएंगे, कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं।
मकर राशि – किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। प्रियजनों से मिलना आपके लिए खुशी का माहौल बनाएगा। आपको आपकी मनपसन्द वस्तु मिलेगी, जिससे आप बहुत ही अधिक प्रसन्न होंगे।
कुंभ राशि – लापरवाही की वजह से कई मौका हाथ से निकल जायेंगे आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। आज अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि लापरवाही की वजह से कई मौका हाथ से निकल जायेंगे।
मीन राशि – नया घर खरीद सकते हैं आज आपका दिन सुनहरा रहेगा। वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन मिलने की वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको आसानी होगी। भावनाओं में बहकर आप अपनी महत्वपूर्ण बात किसी के साथ शेयर न करें। कुछ समय बच्चों की परेशानियों को सुलझाने के लिए भी अवश्य निकालें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।

Previous articleसंवैधानिक व्यवस्था दायरे में नहीं
Next articleकोहरे, कड़ाके की ठंड व जहरीली हवा के ट्रिपल अटैक से जूझ रहा दिल्ली-एनसीआर, सांस लेना भी हुआ मुश्किल