ईपीएफओ की नई सुविधा, भीम ऐप से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

Join Us

नई दिल्ली, (ए.)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्यों को मिलने वाली सुविधाओं में और इजाफा हो सकता है. अच्छी खबर यह है कि ईपीएफओ कुछ महीनों में भीम ऐप के जरिये तुरंत प्रोविडेंट फंड (पीएफ) निकालने की सुविधा दे सकता है. इससे करोड़ों सदस्यों को फायदा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ईपीएफओ के इस कदम का उद्देश्य सदस्यों के लिए सेवाओं की पहुंच में आसानी और लचीलापन को बेहतर बनाना है, ताकि वे तुरंत प्रोविडेंट फंड कॉर्पस निकाल सकें. यह सुविधा एटीएम विड्रॉल सर्विस जैसी ही है. ईपीएफओ ने एनपीसीआई (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम) के साथ मिलकर काम कर रहा है. इस पहल से स्वास्थ्य, शिक्षा और विशेष परिस्थितियों के लिए सीधे यूपीआई -लिंक्ड बैंक अकाउंट में विड्रॉल की सुविधा मिलेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, भीम ऐप के जरिये अपने पीएफ खाते से तुरंत पैसे निकालने की सुविधा अगले दो से तीन महीनों में शुरू हो सकती है. इससे, आप किसी भी मंजूर कैटेगरी के तहत पीएफ एडवांस क्लेम कर पाएंगे. शुरुआत में यह फीचर सिर्फ क्च॥ढ्ढरू ऐप पर काम करेगा, लेकिन बाद में इसे दूसरे यूपीआई ऐप पर भी बढ़ाया जा सकता है।
रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि क्लेम फाइल होने के बाद, ईपीएफओ इसे वेरिफाई और प्रमाणित करेगा, जिसके बाद भारतीय स्टेट बैंक के जरिये तुरंत राशि मंजूर कर दी जाएगी. फिर यह राशि सीधे सदस्य के यूपीआई -लिंक्ड बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाएगी. अधिकारियों के मुताबिक, इस सुविधा का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए शुरुआत में कुछ लिमिट हो सकती हैं.
एक अधिकारी ने टीओआई को बताया, भीम ऐप से पूरा पैसा नहीं निकाला जा सकेगा, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यूपीआई से पैसे निकालने की अपनी लिमिट तय कर दी है. तुरंत कुछ भी निकालने में कुछ जोखिम भी होता है. लिमिट अभी तय नहीं हुई है.
अधिकारी ने बताया कि यह फीचर सिर्फ भीम ऐप पर उपलब्ध होगा. हालांकि, यह फीचर भविष्य में दूसरे यूपीआई -बेस्ड ऐप जैसे फोनपे, पेटीएम में भी बढ़ाया जा सकता है.

 

Previous articleअमेरिकी वीजा सख्ती का असर, भारतीय प्रोफेशनल्स की बढ़ी भारत वापसी
Next articleईरान संकट से भारत का व्यापारिक गणित बिगड़ा! बासमती चावल, चाय समेत अरबों डॉलर के निर्यात पर संकट