राजकोट में 24 घंटे में 7 भूकंप आए

Join Us

राजकोट(ए.)। गुजरात के राजकोट में पिछले 24 घंटे में भूकंप के 7 झटके महसूस किए गए। झटके हल्के थे जिससे किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इन झटकों की तीव्रता 2.7 से 3.8 के बीच दर्ज की गई। एहतियात के तौर पर आसपास के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका सुबह 6:19 बजे, दूसरा झटका 6:55 बजे और तीसरा 6:58 पर आया। इसी तरह सुबह 7:10 पर पांचवां, 7:13 पर छठवां और 7:33 पर सातवां भूकंप आया सुबह 6:19 बजे आए भूकंप की तीव्रता 3.8 मैग्नीट्यूड थी। वहीं गुरुवार रात 8:43 बजे भी झटका महसूस किया गया था।

Previous articleभाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त, महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल : अखिलेश यादव
Next articleभाजपा ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई को अपनी निजी सेना समझती है : पवन खेड़ा