आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि- आज अपने गुस्से पर काबू रखें आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और व्यवस्थित रहेंगे तो इससे आपके काम जल्दी निपटेंगे। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। थोड़ी विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी। आज किसी से विवाद की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें।
वृष राशि- आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। आज छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, परिवार में सभी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
मिथुन राशि- आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी आज आपको लोगों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेंगे। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
कर्क राशि- आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी आजका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होग। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए काफ़ी लाभदायक रहेगी। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा।
सिंह राशि- नजदीकी लोगों से बातचीत करते समय रहें सावधान आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बीताएंगे। आज शाम माता जी से आप भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे, आपको माता जी का साथ मिलने से खुशी होगी। आज आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिन्किंग के कारण हो सकता है। नजदीकी लोगों से बातचीत करते समय सावधान रहें, आपकी थोड़ी गलतफहमी की वजह से संबंधो में दरार आ सकती है।
कन्या राशि- आज ज्यादा तनाव लेने से बचें आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने से उनकी काम करने की क्षमता बेहतर होगी, आज आपका काम समय से पहले भी पूरा हो सकता है।महिलाएं अपने बिजनेस में ज्यादा एक्टिव रहेंगी, आपको ज्यादा धनलाभ भी होगा। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे।
तुला राशि- नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे आज का दिन आपके लिए बहुत सामान्य रहेगा। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। फिलहाल हर एक बात पर ध्यान देकर स्थिति को सुधारने कोशिश करें। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे।
वृश्चिक राशि- आज रुके हुए पैसे की वापसी भी हो सकती है आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी करीबी व्यक्ति से काम संबंधी नाराजगी दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी। आज नए लोगों के साथ जुडऩे से आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। अन्य लोगों ने जिस प्रकार से अपने काम में प्रगति की है, वैसे ही अपने एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करते हुए आगे बढऩे की कोशिश करेंगे आपको जल्द ही सफलता मिलेंगी।
धनु राशि- रुके हुए कामों की शुरुआत होगी
आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाया है। आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे,आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरुरत है। आस-पास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। गंभीर बातचीत में आपको सफलता मिलने की संभावना है।
मकर राशि- किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको राहत मिलेगी आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से आज शुभ समाचार मिलेगा। आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। नए लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि- गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ऑफिस के सहकर्मी आपके कामों में सहयोग करेंगे, आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। आज किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया जल्दी न दें, पहले स्थितियों को समझें फिर अपनी राय सोच समझ कर दें इससे लोगों के बीच आपकी अहमियत बढ़ जाएगी।
मीन राशि- पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अपने दोस्तों से निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ेगी, समय के साथ सब ठीक हो जायेगा।

Previous articleभारत की सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ी
Next articleअर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ मुलाकात पर पीएम मोदी ने कहा- सार्थक संवाद हुआ