सिंधु जल संधि निलंबन के बीच भारत का बड़ा एक्शन, चिनाब पर 3200 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी; पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी

Join Us

नई दिल्ली ,(आरएनएस)। अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के साथ 1960 में की गई सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। इस संधि के निलंबन के बाद से ही भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में अपनी जल विद्युत परियोजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में अब पर्यावरण मंत्रालय के तहत एक विशेषज्ञ पैनल ने किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर बनने वाले 260-मेगावाट के ‘दुलहस्ती स्टेज-ढ्ढढ्ढ’ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। 3200 करोड़ का प्रोजेक्ट, संधि निलंबन के बाद मिली रफ्तार दुलहस्ती स्टेज-ढ्ढढ्ढ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की योजना काफी पहले बनाई गई थी, लेकिन अब इसे लागू करने का रास्ता साफ हो गया है। दिसंबर 2025 में हाइडल प्रोजेक्ट्स पर विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति ने अपनी 45वीं बैठक में इसे आगे बढ़ाने की मंजूरी दी। समिति ने स्पष्ट किया कि हालांकि प्रोजेक्ट के पैरामीटर मूल रूप से 1960 की संधि के प्रावधानों के अनुसार प्लान किए गए थे, लेकिन वर्तमान में यह संधि 23 अप्रैल 2025 से प्रभावी रूप से निलंबित है। अब इस रन-ऑफ-द-रिवर प्रोजेक्ट के लिए निर्माण टेंडर जारी किए जाएंगे। इस परियोजना की अनुमानित लागत 3,200 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

Previous articleमनरेगा को बचाने राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन खड़ा करना होगा: खडग़े
Next articleहाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 5 साल की बच्ची के रेप-मर्डर दोषी की फांसी उम्रकैद में बदली