सर्दी का सितम जारी, पचमढ़ी में 4 डिग्री से नीचे पारा

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। मध्य प्रदेश में कोहरे की तीव्रता में कमी आई है, लेकिन ठंड का असर और तेज हो गया है। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढऩे की संभावना है, ऐसे में नए साल पर पचमढ़ी जाने वाले पर्यटकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा इलाका शहडोल का कल्याणपुर रहा। वहीं, कई शहरों में पारा 7 से 9 डिग्री के बीच बना हुआ है।प्रदेश में कोहरे का असर भले ही कम हुआ हो, लेकिन दिल्ली से भोपाल, उज्जैन और इंदौर आने वाली ट्रेनों की रफ्तार अब भी प्रभावित है। पिछले एक सप्ताह से कई ट्रेनें 5 से 8 घंटे तक देरी से चल रही हैं। गुरुवार सुबह ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और शहडोल में हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया।

 

Previous articleबांग्लादेश में फिर भीड़ हिंसा का कहर: 29 वर्षीय हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव
Next articleकर्नाटक के चित्रदुर्ग में कंटेनर ट्रक और स्लीपर बस में टक्कर, 17 यात्रियों की जलकर मौत