चर्च के बाहर मौजूद रही बजरंग दल की टोली, हिंदुओं को चर्च में जाने से रोका 

Join Us
पुलिस की सुरक्षा में ईसाई समाज ने चर्च में किया क्रिसमस सेलिब्रेट
सीहोर। सेंट एस चर्च में गुरुवार को ईसाई समाज ने पुलिस सुरक्षा के बीच क्रिसमस डे सेलिब्रेट किया। चर्च के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय बने रहे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च जा रहे हिंदुओं को रोका समझाइए दी। श्री रामकृष्ण हनुमान जी महाराज को पूजने  की नसीहत दी। हालांकि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ईसाई समाज के लोगों को सम्मान चर्च के अंदर जाने दिया।
चर्च के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के होने की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली टीआई रविंद्र यादव पहुंचे और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित चर्च कमेटी के सचिव और मेंबरों से चर्चा की।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि ईसाई मिशनरियों के द्वारा लालच देकर चर्च में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है और हिंदू समाज के बच्चों को भी यहां पर फोन लगा लगाकर बुलाया जा रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि शहर में ईसाई मिशनरी के द्वारा संचालित स्कूलों के टीचर के द्वारा बच्चों को जबरन क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए मजबूर किया गया है।
चर्च कमेटी के सेक्रेटरी का कहना था की प्रति वर्ष अनुसार हम शांतिपूर्वक क्रिसमस डे मना रहे हैं और प्रभु यीशु से प्रार्थना कर रहे हैं हम विश्व कल्याण की बात करते हैं । हमारा धर्मशास्त्र हमें किसी के भी धर्म परिवर्तन करने की इजाजत नहीं देता है यह कौन लोग कर रहे हैं इसकी भी हमें जानकारी नहीं है यह ईश्वर का मंदिर है यहां आने से किसी को हम नहीं रोक सकते हैं।
Previous articleक्रूरता की हदें पार : गर्भवती पत्नी को बिल्ली ने मारा पंजा, तो पति ने पत्थर से कुचलकर ले ली जान
Next articleअटलजी ऐसे जननायक थे, जिन्हें विपक्षी भी पसंद करते थे: जसपाल सिंह अरोरा