जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- भाजपा सरकार पूरी तरह विफल

Join Us

भोपाल, (ए.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सीएम डॉ. मोहन यादव मंगलवार को धार और बैतूल में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए है। जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन प्रदेश के विजऩ और अपने ही वचन पत्र की अधूरी गारंटियों पर चर्चा करने के बजाय सरकार जनता को गुमराह करने में लगी है। जीतू पटवारी ने मंगलवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला अस्पतालों को निजी संस्थाओं को देने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर यही प्रोसेस रहा तो अभी मप्र में करीब 3 हजार पंचायतें ठेके पर चली गई हैं। सरपंच चुना जाता है एक संस्था आती है वो उससे कहती है कि हम आपको साल भर में 25 लाख रुपए दे देंगे, लेकिन पूरी पंचायत हम अपने हिसाब से चलाएंगे। कई जगह इसकी रिसर्च करेंगे तो वास्तविकता समझ आ जाएगी। पटवारी ने कहा कि अगर पंचायतें ठेके पर हैं ऐसे ही जिला अस्पताल ठेके पर जा रहे हैं। उसके बाद किसी दिन पता चला कि मंत्रालय ठेके पर चलने लग गए। एक दिन ऐसा न हो जाए कि मुख्यमंत्री मोहन यादव बन जाएं और कह दें मुझे पीपीपी मॉडल पर ठेके पर ले लो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस राज्य में दवा ज़हर बन रही हो, मासूम बच्चों को ॥ढ्ढङ्क विषाक्त खून चढ़ाया जा रहा हो, नवजातों को चूहे कुतर रहे हों और अस्पतालों के आईसीयू में आग लगती हो — वहां स्वास्थ्य मंत्री की चुप्पी सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करती है।

 

 

Previous articleमहाकाल दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, स्ट्रेचर नहीं मिला तो सामान ढोने वाली ट्रॉली पर लादकर भागे दोस्त
Next articleविराट कोहली 16,000 लिस्ट-ए रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बने, जानिए उनके आंकड़े