आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। लाभ के आसार नजर आएंगे ठेकेदारों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपको नये टेंडर मिल सकते हैं या फिर रुका हुआ पुराना टेंडर वापस मिल सकता है। आज सीनियर्स का सुझाव आपके पछ में रहेगा। आज सभी से सोच-समझकर बात करें। किसी से फजूल की बहस न करें।
वृष राशि:आपका मन आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप जिस काम को आज शुरू करेंगे वो आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि वाले लोगों को ऑफिस में आज अपने सीनीयर्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। साथ ही उन्हें पदोन्नति भी किया जा सकता है। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको पढ़ाई में थोड़ी परेशानी आएगी लेकिन दोस्तों की मदद से आप आसानी से इसे पूरा कर लेंगे। आप सकारात्मक निर्णय लेने में आज सफल होंगे।
मिथुन राशि:आज आपका मन राजनीतिक और सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। राजनीतिक मामले में आज सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं। रोजमर्रा के काम समय से पूरे होंगे उनसे फायदा भी मिल सकता है। करियर के लिए आज का दिन अनुकूल हो सकता है। आज मेहनत कुछ ज्यादा हो सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सहयोग और सफलता मिलने के योग हैं। आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे मसालेदार चीजों से बचने की कोशिश करें। साथ ही अपने दायरे के लोगों से जुड़ेंगे और नेक काम करने की कोशिश करेंगे।
कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आज कारोबार से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। अच्छी सेहत के लिए घर में बने खाने का ही प्रयोग करें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शुभ हैं। इस राशि की महिलाएं आज अपने हस्बैंड को नये कपड़े गिफ्ट कर सकती है। इससे आप दोनों के संबंधों के बीच मधुरता बढ़ेगी।
सिंह राशि:आज आपका मन अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ किसी मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आपको अचानक से सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। आज रिश्तेदारों से आपको उपहार भी मिल सकते हैं। साथ ही जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जाएंगे। किसी भी कार्यों को पूरा करने के लिए आज आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नई चुनौतियों के प्रति आज खुद को तैयार रखें।
कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम है। पैसो के लेन-देन में आपको फायदा होगा। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम को पूरा करने में थोड़ी अड़चनें भी आएंगी। अपनी सकारात्मक सोच के साथ आप इसे पूरा कर लेंगे। आज अपने बिगड़े हुए पुराने रिश्तों को आप बात करके सुधार सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आपको थोड़ी राहत मिलेगी।
तुला राशि:आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें। पारिवारिक कामों में मन लगा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संगीत के क्षेत्र से जूड़े लोगों को आज किसी शो में गाने का मौका मिलेगा। जिससे घर में छोटी – सी पार्टी होगी। पूराने दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
वृश्चिक राशि:आप नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो आज का दिन ठीक है। इस राशि वाले स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। आज आप समझदारी से कई काम निपटाने की कोशिश करेंगे। थोड़ा धैर्य और खुद पर कंट्रोल रखने से आप सफल भी हो सकते हैं। आज आप ड्राविंग करते वक्त फ़ोन पर बात न करें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज आप नया वाहन खरीदेंगे। आपको अपनी मन पसंद कलर की गाड़ी मिल सकती है।
धनु राशि:आज पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में कर्मचारियों पर ध्यान दें उनको अच्छा लगेगा। आज सेहत पहले से ठीक रहेगी। अटके हुए कामकाज भी पूरे होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य हो सकती है।
मकर राशि:आज दोस्तों और परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आने वाले दिनों के कामों की योजना बन सकती है। कोई बिजनेस डील साइन कर सकते है जिससे आपको काफी फायदा होगा। नौकरी में अपना एग्रीमेंट रिन्यू करते समय थोड़ी सतर्कता रखने के लिए जरूरत है। समाज में सम्मान मिलने के चांस बन रहे हैं। अविवाहित लोगों को आज विवाह प्रस्ताव मिलेगा। शादीशुदा लोग सामंजस्य बनाकर चलेगें तो अनबन होने की संभावना नहीं रहेगी।
कुंभ राशि:आज रोजमर्रा के काम से धन लाभ होने के योग हैं। साथ ही पार्टनर की भी मदद मिल सकती है। आज आपके मन में समाज का कोई काम करने के लिए विचार आ सकते हैं। आज पैसों के उलझे मामलों को सुलझाने पर ध्यान देंगे। आज आपके रुके हुए कामकाज में मन लगेगा और उसे पूरा कर भी सकते है। जीवनसाथी में सामंजस्य रहेगा। जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ कामों पर ध्यान देंगे। लेन-देन के काम आज ही पूरे कर लें तो आपके लिए अच्छा होगा।
मीन राशि:आज पैसों के क्षेत्र में नई और सकारात्मक सोच होगी। साथ ही नौकरी में अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप कुछ नए काम कर सकते हैं। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे उन पर विचार करें फायदा होने के योग हैं। परिवार के हर मामले में पूरी रुचि लेंगे। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में सफल हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर लें। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है।

Previous articleआंकड़ों में हेरफेर
Next articleपूर्व अग्निवीरों को नव वर्ष पर तोहफा, बीएसएफ में कांस्टेबल भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण; जारी नोटिफिकेशन