सीएम रेखा गुप्ता ने मेट्रो म्यूजियम का किया उद्धाटन, कहा- प्रदूषण नियंत्रण में अहम बनी दिल्ली मेट्रो

Join Us

नई दिल्ली ,(आरएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर अत्याधुनिक दिल्ली मेट्रो म्यूजियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेट्रो के पर्यावरण और सार्वजनिक परिवहन में योगदान को सराहा और कहा कि मेट्रो ने दिल्ली की सडक़ों पर निजी वाहनों की संख्या कम करने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने मेट्रो टीम को बधाई दी और उल्लेख किया कि जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली मेट्रो की योजना को मंजूरी दी थी, उस समय किसी को विश्वास नहीं था कि भारत में मेट्रो इतनी सफल होगी। इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस म्यूजियम में भारत की सबसे उन्नत शहरी परिवहन प्रणाली, दिल्ली मेट्रो, के 30 वर्षों के सफर को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो ने दिल्ली के पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने और परिवहन प्रणाली को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी जी के मेट्रो-विजन को याद करते हुए कहा कि आज राजधानी में लगभग 400 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क है, 289 स्टेशन हैं और प्रतिदिन 35-37 लाख यात्री मेट्रो का उपयोग करते हैं। इस उपलब्धि ने दिल्ली में यात्रा और जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो ने दिल्ली की सडक़ों पर निजी वाहनों की संख्या कम करने और प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, ताकि दिल्ली और अधिक स्वच्छ, हरी-भरी और सतत विकासशील शहर बन सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो मॉडल क्लीन, ग्रीन और आत्मनिर्भर दिल्ली के लिए एक बड़ी सौगात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली मेट्रो म्यूजियम का उद्घाटन न केवल मेट्रो की उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि यह आने वाली पीढिय़ों के लिए शहरी परिवहन, इंजीनियरिंग और नवाचार की प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो ने दिल्ली को एक ‘फ्यूचर रेडी सिटी’ की दिशा दी है, और इस संग्रहालय के माध्यम से आने वाली पीढिय़ां इसकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों और सफर को समझ सकेंगी।इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आज दिल्ली मेट्रो की अहमियत तब महसूस होती है जब हमें जल्द कही पहुंचना होता है और तब हम महसूस करते हैं कि दिल्ली मेट्रो से राजधानी में आवागमन कितना सुलभ हो गया है।
उन्होंने कहा कि आज दिल्ली मेट्रो नए भारत के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का एक गौरवशाली प्रतीक है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के विजऩ को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर है, जो नागरिकों और आने वाली पीढिय़ों दोनों को समान रूप से प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि यह म्यूजियम राजधानी दिल्ली के शहरी जीवन की लाइफलाइन के तौर पर मेट्रो के विकास को डॉक्यूमेंट करेगा।
मेट्रो म्यूजियम की विशेषताएं
यह म्यूजियम लगभग 12,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे दुनिया के बेहतरीन मेट्रो संग्रहालयों की तर्ज पर डिज़ाइन किया गया है। इसे आधुनिक प्रदर्शन प्लेटफॉर्म और संवादात्मक अनुभवों से सुसज्जित किया गया है। पहले चरण में यहाँ 50 से अधिक पैनल, प्रदर्शनी, कियोस्क और मॉडल स्थापित किए गए हैं।
म्यूजियम में आगंतुकों के लिए एक मेट्रो ट्रेन चलाने का वास्तविक अनुभव प्रदान करने वाला सिमुलेटर उपलब्ध है। इसके अलावा टनल बोरिंग मशीन (ञ्जक्चरू) और लॉन्चिंग गर्डर के कार्यशील मॉडल भी प्रदर्शित किए गए हैं। संवादात्मक डिजिटल डिस्प्ले आगंतुकों को मेट्रो निर्माण और उसके कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त करने और सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। म्यूजियम के प्रमुख आकर्षणों में ‘मेट्रोमैन’ डॉ. ई. श्रीधरन पर समर्पित पैनल, एक मॉक मेट्रो सुरंग और ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (ह्रष्टष्ट) का मॉडल शामिल है। म्यूजियम में क्विज़ शो स्क्रीन, सेल्फी पॉइंट और स्मृति-संग्रह दुकानें भी स्थापित की गई हैं, जो आगंतुकों को भागीदारी और मनोरंजन के साथ-साथ शैक्षिक अनुभव प्रदान करती हैं।
नवीनतम मेट्रो म्यूजियम 19 दिसंबर 2025 से जनता के लिए खुला रहेगा, जिसका समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। यह मंगलवार से रविवार तक खुला रहेगा, जबकि सोमवार और सार्वजनिक अवकाशों पर बंद रहेगा। प्रवेश शुल्क केवल 10 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

Previous articleआज का राशिफल
Next articleइंडिगो उड़ान संकट पर मनीष तिवारी का स्थगन प्रस्ताव, एयर इंडिया हादसे में सरकार से मांगा जवाब