आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के जिन लोगों का बिजनेस करते हैं, वो आज बड़ा फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। साथ ही आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।
वृष राशि:आज का दिन सामान्य बना रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं। वो लोग आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहां आपकी बातों पर सबका ध्यान केंद्रित होगा। आज आपके रुखे व्यवहार के चलते आपके प्रिय के साथ आपके मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग कपड़े का व्यापार करते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं।
मिथुन राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी अन्य से आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आज दूसरों की बात पर भरोसा न करें। महिलाओं को आज कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। अगर आप नई जमीन लेना चाह रहे हैं। तो आज का दिन शुभ है।
कर्क राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके खर्चो और बिल आदि को सम्हाल लेगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करोगे। उनके सुख-दुख के भागीदार बनोगे, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख्याल रखते हैं।
सिंह राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। साथ ही आपके काम करने का नया अंदाज उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप के कामों पर नजदीकी से गौर करते हैं। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, क्योंकि आज बिजनेस की डील आपके पक्ष में आएगी।
कन्या राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं आज उनको किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता हैं। अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कतें महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। अचानक यात्रा के कारण आप थोड़े थकान महसूस कर सकते हैं और तनाव भी हो सकता हैं।
तुला राशि: आज का दिन व्यवहार में बदलाव करने का दिन हैं। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत हैं, जहां दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। इस राशि के सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज ट्रांसफर ऐसी जगह होगा।
वृश्चिक राशि: आज का दिन धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। आज आप किसी धार्मिक पंडाल में जाने की योजना बनाएंगे। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। आज लवमेट का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है।
धनु राशि:आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आज के दिन किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक स्थिति में फायदेमंद कराऐगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है, बस आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत हैं। ऐसे लोगों से जुडऩे से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं।
मकर राशि: आज का दिन आपका रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आज आप किसी नए रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तनदुरुस्त बनाए रखेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि जिसपर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है।
कुंभ राशि: आज का दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। अगर आपका बच्चा परीक्षा में बहुत अच्छा न कर सके तो उसे फटकारें नहीं, बल्कि अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उसे प्रोत्साहित करें। साथ ही दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ टाइम स्पेंड करने की संभावना बन रही हैं।
मीन राशि: आज का दिन भाग्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज ऑफिस में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा,पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही इंट्रस्टींग-सा गेम दोस्तों के साथ खेलेंगे। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे कोअच्छी तरह से जान-समझ सकें। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। घर में पेड़-पौधे लगाने से मन का तनाव कम होगा।

 

Previous articleइंडिगो प्रकरण में केंद्र असहाय
Next articleगिरफ्तारी के बाद पहली बार दिखा अमृतपाल, हाईकोर्ट में खुद रखा पक्ष; संसद सत्र में शामिल होने की मांगी इजाजत