नीतीश कुमार माफी मांग लें वरना… महिला के चेहरे से हिजाब हटाने पर पाकिस्तानी डॉन ने सीएम को दी धमकी

Join Us

पटना (आरएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब खींचने के विवाद में अब एक पाकिस्तानी डॉन भी कूद पड़ा है। पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी ने अपना एक वीडियो जारी कर धमकी दी है कि सीएम नीतीश माफी मांग लें वरना फिर ये मत कहना है कि चेतावनी नहीं दी गई थी। बता दें जब सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में नवनियुक्त एक आयुष चिकित्सक उस समय असहज हो गई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र प्रदान करने के दौरान उनके चेहरे से हिजाब हटा दिया।इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। यह घटना मुख्यमंत्री सचिवालय ‘संवाद’ में सोमवार को आयोजित उस कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां एक हजार से अधिक आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे थे।

 

Previous articleनेशनल हेराल्ड, मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Next articleभाजपा सरकार में जनता की जान से खिलवाड़, नकली दवाओं और जहर का कारोबार सत्ता संरक्षण में फल-फूल रहा है : अखिलेश यादव