प्रदेश कांग्रेस ने जो जिम्मेदारी दी है उसका मैं पूर्ण ईमानदारी व सक्रीयता के साथ करूंगा निर्वहन-घनश्याम यदाव
सीहोर। नवनियुक्त कांग्रेस शहर अध्यक्ष घनश्याम यादव ने बयान जारी कर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतु पटवारी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुझे जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, उसका में पुरी ईमानदारी व सक्रीयता के साथ पालन करुंगा एवं कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती प्रदान करने हेतु सभी को साथ लेकर सतत प्रयत्नशील रहुंगा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतो और संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करूंगा एवं शहर में संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाऊंगा। श्री यादव को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार, पूर्व अध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर, राममूर्ति शर्मा, ओमदीप राठौर, जमना प्रसाद राठौर, महेश दयाल चौरसिया, ओम वर्मा, नईम नवाब, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम बड़े भाई, ओम बाबा राठौर, गुलाब बाई ठाकुर, जफर लाला, हरीश राठौर, विवेक राठौर, निशांत वर्मा, रमेश गुप्ता, डॉ. अनीस खान, सुनील दुबे, नरेन्द्र खंगराले, मुनव्वर मामू, डॉ.नन्दलाल यादव, हसीन कुरैशी, इरफान लाला, मजीद अंसारी, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, असरफ अली, आसिफ अंसारी, संजय यादव, भगवान चन्द्रवंशी, रामस्वरूप सूर्यवंशी, अरूण मालवीय, मनीष मेवाड़ा, तनिष्क त्यागी, गजराज परमार, लक्की सक्सेना, ब्रजेश पाटीदार, ओम सोनी आदि शामिल हैं।








