कांग्रेस ने की ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियाँ

Join Us

 सभी नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने दी बधाई
सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बयान जारी करते हुए बताया कि प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन पर एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतु पटवारी के अनुसंशा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जिसमें सीहोर जिले के सभी नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाऐं और जो पद मुक्त हुए हैं, उनका भी कांग्रेस पार्टी को सहयोग करने के लिये धन्यवाद व्यक्त किया है।  साथ ही आशा है कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की मंशा अनुरूप संबंधित पदाधिकारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतो और संगठनात्मक अनुशासन के अनुसार कार्य करेंगे एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। हम सब मिलकर जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगें एवं जनता की समस्याओं को पुरजोर तरिके से उठायेगें। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, प्रदेश किसान संगठन अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान, पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार, अभय मेहता, पूर्व अध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर, हरपाल ठाकुर, सुरेश सेठी, प्रेम गुप्ता, राममूर्ति शर्मा, ओमदीप राठौर, जमना प्रसाद राठौर, महेश दयाल चौरसिया, ओम वर्मा, नईम नवाब, प्रीतम दयाल चौरसिया, डॉ. अनीस खान, मीना सिंगी, रूकमणी रोहिला, विक्रम मस्ताल,  रमेश गुप्ता, ओम बाबा राठौर, जफर लाला, सुनील दुबे, विवेक राठौर, निशांत वर्मा, गणेश तिवारी, घनश्याम यादव, नरेन्द्र खंगराले, मुनव्वर मामू, गुलाब बाई ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, कमल सिंह पहलवान, जगदीश चौहान, रामप्रकाश चौधरी, समीम अहमद, हसीन कुरैशी, इरफान लाला, मजीद अंसारी, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक असरफ अली, आसिफ अंसारी, मनीष मेवाड़ा, तनिष्क त्यागी, गजराज परमार.

Previous articleभोपाल एवं इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के संचालन और रखरखाव के लिए 90 करोड़ 67 लाख रुपये की स्वीकृति
Next articleसर्दी की बढ़ती ठिठुरन से आम लोगों को बचाने अलाव की व्यवस्था की