सीहोर अभिभाषक संघ का चुनाव: अध्यक्ष बने अनिल पारे

Join Us

सीहोर। जिला अभिभाषक संघ चुनाव के परिणामों की सोमवार को घोषणा की गई। जिसमें वरिष्ठ अभिभाषक अनिल पारे ने शानदार जीत हासिल की। इस मौके पर उनकी विजय श्री की घोषणा के बाद समर्थन जीत के बाद कचहरी परिसर में जोरदार जश्न का माहौल रहा। नारेबाजी और माला पहनाकर जीतने वालों का स्वागत किया गया। अनेक अभिभाषक जीत का उत्साह मनाते नजर आए।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री पारे ने कहाकि वकीलों की जो भी समस्याएं और चुनाव के वक्त जो भी मैंने वादे किए, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा करेंगे। इसके अलावा  उन्होंने जीत पर हार्दिक आभार एवं धन्यवाद देते हुए कहाकि जिला अभिभाषक संघ सीहोर के चुनाव में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सम्मानित अधिवक्ता साथियों एवं प्रियजनों का हृदय से आभार, आपके विश्वास और सहयोग से आगे भी बेहतर कार्य करने का संकल्प है।

Previous article“मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रही है लगातार वृद्धि” : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
Next articleशहर में किया जाएगा तीन दिवसीय नानी बाई को मायरा