भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त  प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार हरीश कौश मित्रमण्डली ने किया स्वागत सम्मान

Join Us

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त  प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार के इन्दौर से भोपाल प्रवार पर क्रिसेंट रिसोर्ट  चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं भारतीय बेलदार जन जागरण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हरीश कौशल के द्वारा अपने साथियों के साथ श्री परमार का पुष्पहारों से स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर  भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज केरोजी, उज्जैन नगर निगम महापौर मुकेश डडवाल का भी स्वागत किया गया। श्री कौशल द्वारा सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का साफा बांधकर एवं  भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल अध्यक्ष सुजीत प्रजापति का श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शरण वाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष, मोहन मालवीय पूर्व जनपद सदस्य, शंकर जायसवाल, लक्ष्मी नारायण शाक्य, अनोखीलाल सूर्यवंशी, मुकेश मालवीय, प्रमोद कौशल भारतीय बेलदार जन जागरण नोनिया महासभा जिला अध्यक्ष सीहोर ने मिलकर सभी वरिष्ठों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस मौके पर मनोज सूर्यवंशी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous articleअंतराष्ट्रीय मृदा दिवस का हुआ आयोजन
Next articleएक शाम खाटू वाले के नाम भजन संध्या में पधारे वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय