आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आज किसी काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है जिसके अच्छे रिजल्ट आपको भविष्य में देखने को मिलेंगे। आज सरकारी कामों को लापरवाही के कारण अधूरा न छोड़ें अन्यथा पेनाल्टी भी लग सकती है। इस राशि के जो लोग पार्टटाइम जॉब करना चाहते हैं उनके लिए लाभ के शुभ योग हैं।
वृष राशि: आज आपका दिन उत्तम है। आप जिस काम को पूरा करने का अथक प्रयास काफी दिनों से कर रहे थे वो आज पूरा हो जायेगा। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप किसी से अपने मन की बात शेयर करेंगे वह आपकी बात को जरूर समझेगा। सामाजिक या धार्मिक गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा, आपके मन मुताबिक कार्य संपन्न होगा। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनको ट्रांसफर या प्रोमोशन से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है।
मिथुन राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप अपने दोस्त की आर्थिक स्थिति में मदद करेंगे। आज पूरी मेहनत व एकाग्रता से अपने काम को करने का समय है, आपके काम में जल्द ही सफलता के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने से, आपके मन में रचनात्मक कार्य करने की इच्छा होगी। लवमेट आज आप डिनर पर जायेंगे। अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें। आज आप किसी इम्पोर्टेन्ट मीटिंग में हिस्सा लेंगे जिसमे आपको सफलता मिलेगी।
कर्क राशि: आज आपका दिन खुशी के पल लेकर आया है। आप किसी जरूरतमंद की सहयता करेंगे, आपको खुशी मिलेगी। इस राशि के जो लोग स्पोर्ट्स के फ़ील्ड से जुड़े हैं उनको आज अपने कोच से ज्यादा सीखने का मौका मिलेगा। आज आप साहसिक कार्य करेंगे जिसमे आपकी सराहना होगी। आपके दैनिक कार्यों को पूरा करने में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आज लोगों के साथ बदलते संबंधों को समझने की कोशिश करेंगे।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लेकर आया है। आज आपके विवेक से आपका काम बन जायेगा। आज किसी काम में पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहने से काम करने के तरीको में सुधार होगा। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। इस राशि के जो छात्र हैं वो आज अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। आपकी व्यस्तता आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है इसलिए अपने खान पान पर विशेष ध्यान रखें।
कन्या राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिससे आपकी किसी समस्या का समाधान हो जायेगा। पुरानी बातों को भूलकर नयी बातों की तरफ ध्यान देंगे। आज भागदौड़ भरी जिंदगी से समय निकालकर परिजनों के साथ कुछ समय बिताएंगे, आपको ख़ुशी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। तुला राशि: आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा आपके काम में माता-पिता का सहयोग मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा । बच्चों के सक्सेस से खुशी मिलेगी और बच्चों में भी कॉन्फिडेंस बना रहेगा । अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की पूजा पाठ के लिए निकालें, आपके सभी काम बनते नजर आएंगे। आज के दिन करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा ।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन सुनहरा रहेगा। ऑर्गेनिक फूड का बिजनेस कर रहे लोगों को आज लाभ मिलेगा। आज आलस्य को त्याग कर कुछ नया करने का दिन है। इस राशि के जो लोग सामाजिक सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा आज सामाजिक कार्य करेंगे। काफी दिनों से परिवार में चल रही परेशानियां आज खत्म हो जाएगी। मंदिर में पुष्प अर्पित करें, सब अच्छा ही अच्छा होगा ।
धनु राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज शाम आप दोस्त के घर डिनर के लिए जाएंगे जहां हंसी खुशी का माहौल रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आज आप काम को समय से पूरा करने के लिए नई तकनीकों का सहारा लेंगे, काम आसान और सरल हो जाएगा।
मकर राशि: आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। इस राशि की जिन महिलाओं को बिजनेस शुरू करना है, उनको घरवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। कुछ छिपे विरोधी अपने काम में अड़चन डाल सकते हैं, परंतु आपका पॉजिटिव अप्रोच आप को मजबूत बनाए रखेगा और काम में आपको सफलता मिलेगी। मौसम के लिहाज से आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है अपना और अपने जीवन साथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
कुम्भ राशि: आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाने से आपके मन को शांति मिलेगी आप काम के नए टारगेट बनाएंगे । कंपटीशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंटस को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलने से सीखने में सहायता मिलेगी। आपकी वजह से किसी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े इस बात का आप ख्याल रखेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।
मीन राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। छात्र आज अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। अगर आपको इंटरव्यू देने जा रहे हैं आज आपकी सफलता के योग बन रहे हैं । आर्थिक स्थिति में दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलने से आपकी परेशानी कम हो जाएगी। न्यूरो प्रॉब्लम से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते हैं, आपको जल्द ही राहत मिलेगी। इस राशि के जिन लोगों का इंटरव्यू है उनकी जॉब के योग है।

 

Previous articleआपराधिक अभियोग से मुक्त
Next articleउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, शीतलहर का अलर्ट जारी