मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार मिलेगा। जो लोग जॉब की तलाश में हैं उनको अच्छा रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों की सहायता से आपको नए नए कांटेक्ट मिलेंगे। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है नहीं, तो रिश्तों में दूरियां भी देखने को मिल सकती है। आपका पुराना मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद आएगी।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। प्रतिदिन की दिनचर्या में सुबह की सैर को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपका पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल मिलाप होगा। किसी खास व्यक्ति से हुई मुलाकात से आपका रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। अपनी क्षमताओं को पहचाने क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं, बल्कि इच्छा शक्ति की कमी है। आज बच्चे स्कूल का काम पूरा करने के लिए आप से मदद ले सकते हैं। आपके जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव आपको खास होने का अनुभव कराएगा। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को खास बना सकती है।
सिंह राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान प्लॉट दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। आपको काफी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज किसी अनुभवी शख्स की सलाह के बिना ऐसा काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है नहीं, तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आप किसी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर ले सकते हैं। आपको उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। परिवार में अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। अगर मन में बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें आपको अच्छा सॉल्यूशन मिल सकता है।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में नए विचार लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर हर जगह से आपको काम के लिये ऑफर मिलते दिखायी देंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी।
धनु राशि: धनु राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप खुद पर विश्वास करेंगे और अपना पूरा ध्यान केंद्रित करके काम में लगायेंगे। पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए आप अपने बड़ों का सहयोग लेंगे।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस जुड़े हुए हैं, तो आपके लिए लाभ के योग हैं। आप अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने का मन बना सकते हैं। दांपत्य संबंध के तनाव से छुटकारा पाने के लिए आप अपने रिश्तों में थोड़ी ढ़ील देंगे। इस दौरान आप नेगेटिव विचारों से बचें, तभी जीवनसाथी की बातों को समझ पाएंगे। आपके रिश्ते में परिस्थितियां बेहतर होंगी। आज आप बिजनेस मीटिंग अटेंड करने जा सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा।
कुंभ राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज खुद पर ध्यान देंगे। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जायेगा। काम में आपका कॉन्फिडेंस आपको सक्सेस दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा।
मीन राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में काम करते हैं, तो आपको आपकी नॉलेज से काफी फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी, लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके अंदर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे आप नए काम पर पूरा फोकस करेंगे।






