देवास–भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड के सी एस आर प्रबंधन द्वारा प्रोजेक्ट निरामया के साथ मिलकर अपोलोप फाउंडेशन के माध्यम से विश्व एड्स जागरूकता दिवस के अवसर पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ट्रक चालकों, बस चालकों, ढाबा कर्मियों एवं आमजन में एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रोग से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था। यह जागरूकता अभियान मुख्य रूप से टोल प्लाजा एवं आसपास के धाबों पर आयोजित किया गया, जहाँ से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रक और बस चालक गुजरते हैं। टीम ने सभी उपस्थित लोगों को एड्स बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पंपलेट के माध्यम से वितरित की तथा एड्स के लक्षण, रोकथाम के उपाय, सुरक्षित जीवनशैली और उपचार की महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल भाषा में समझाईं। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवा, गोली, स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच सेवाएँ प्रदान की गईं। अपोलोप फाउंडेशन की मेडिकल टीम मौके पर उपस्थित रही और उन्होंने प्रतिभागियों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराईं।
DBCPL–CSR टीम एवं प्रोजेक्ट निरामया के इस संयुक्त प्रयास का उद्देश्य सड़क पर लगातार यात्रा करने वाले चालकों और श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना तथा एड्स से बचाव के लिए सही जानकारी और सुविधाएँ उपलब्ध कराना था। इस तरह के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर डी बी सी पी एल सी एस आर टीम, MBBS डॉक्टर अर्पित भार्गव, संदीप जी, महेंद्र जी, एवं कई सम्माननीय उपस्थित थे।








