दंतेवाड़ा (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 37 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। मिनपा जैसी घटना में शामिल नक्सली ने अपने 36 साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया है। इस समर्पण के साथ ही एक और टीम बिखरती हुई नजर आ रही है, इन सभी नक्सलियों के ऊपर 65 लाख का इनाम घोषित था। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि पूना मारगेम जिसका अर्थ पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल पर भरोसा जताते हुए नक्सली हिंसा का मार्ग छोडक़र शांति और प्रगति के मार्ग को अपना रहे हैं और समाज की मुख्यधारा में शामिल हो रहे है। समर्पण करने वाले नक्सलियों में कुछ वर्ष पहले मिनपा में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर 26 जवानों के बलिदान होने और 20 जवानों को घायल कर हथियार एवं एम्युनिशन लूटने की घटना में शामिल माओवादी ने भी सरेंडर किया है। 20 महीने में 508 नक्सलियों ने किया सरेंडरभारत सरकार और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर, पिछले 20 महीनों में दंतेवाड़ा जिला में 165 ईनामी नक्सली सहित कुल 508 से अधिक नक्सलियों ने हिंसा का मार्ग छोडक़र सामाजिक मुख्यधारा को अपनाया है। नक्सलियों के नेतृत्व से लेकर आधार क्षेत्र के सक्रिय कैडर तक बड़ी संख्या में नक्सली संगठन से अलग हो चुके हैं। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 333 इनामी नक्सली सहित कुल 1160 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। जिसमें जिला दन्तेवाड़ा के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों बस्तर, बीजापुर एवं नारायणपुर के 916 पुरूष नक्सली तथा 244 महिला नक्सली शामिल हैं।
इन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
1- कुमली उर्फ अनिता मण्डावी, कंपनी नम्बर 06 सदस्य/एसजेडसीएम कमलेश की गार्ड
2. गीता उर्फ लख्मी उर्फ लक्ष्मी मडक़ाम कंपनी नम्बर 10 सदस्य
3. रंजन उर्फ सोमा मण्डावी – कंपनी नम्बर 06 सदस्य
4. भीमा उर्फ जहाज कलमू – कंपनी नम्बर 02 सदस्य
5. क्रांति उर्फ पोदिये गावड़े – एसीएम आमदई एरिया कमेटी
6. कुमारी मुन्नी कर्मा – प्लाटून नम्बर 16 सदस्य
7. लक्ष्मी अटामी – प्लाटून नम्बर 16 सदस्य
8. कृष्णा पदामी – पल्लेवाया पंचायत मिलिशिया कमाण्डर
9. श्रीमती मगंड़ी उर्फ मंगली हेमला – ककाड़ी आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष
10. दशरू डोडी – बेलनार आरपीसी मिलिषिया सदस्य
11. नंदू मंडावी – गमपुर पंचायत सीएनएम कमाण्डर
12. विज्जा मिच्चा – कोलनार आरपीसी मिलिशिया अध्यक्ष
13. हिड़मे कुहड़ाम – मंलागेर एरिया पार्टी सदस्य/ एरिया कृषि शाखा अध्यक्ष
14. रोशनी उर्फ हुंगी सोड़ी- आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
15. राजू उर्फ गांधी लेकाम- इन्द्रवती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
16. जनकू वेको- बोडग़ा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष
17. बुधराम माड़वी – पल्लेवाया आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष
18. सुखमति उर्फ सुक्की ताती – एलओएस सदस्य
19. सुकलू कडिय़ाम – गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष
20. टाकलू उर्फ अजय कश्यप- आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
21. बामन मण्डावी – हण्ड्री आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष
22. अर्जुन कुजाम – भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
23. कुमारी सोमारी परसा – इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
24. विजय ओयाम – इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
25. फुलमती उर्फ शांति वेको – भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य
26. नितेश उर्फ बदरू अलामी – कुसमेली आरपीसी सीएनएम सदस्य
27. सुखराम कुहड़ाम – जैगूर आरपीसी सीएनएम सदस्य
28. मारा राम लेकाम – मूलवासी बचाओ मंच सदस्य (निरंक)
29. हेमला बुगुर – ताकीलोड़ पंचायत कृषि शाखा सदस्य (निरंक)
30. बबलु ओयाम – बेचापाल आरपीसी छात्र संगठन सदस्य (निरंक)
31. मंगडू लेकाम – डोडीतुमनार आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य (निरंक)
32. बामन उर्फ साई कुंजाम – डोडीतुमनार आरपीसी जनताना सरकार सदस्य/संस्कृति शाखा अध्यक्ष (निरंक)
33. मल्ला बारसे – रेवाली पंचायत संघम सदस्य (निरंक)
34. पाण्डू ताती – ग्राम अचेली जीआरडी सदस्य (निरंक)
35. नंदा मडक़ाम – ककाड़ी आरपीसी केएमएस सदस्य (निरंक)
36. देवे मडक़ाम – ककाड़ी आरपीसी केएमएस सदस्य (निरंक)
37. लिंगा कुंजाम – अरनपुर आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य (निरंक)








