पहाड़ों में हुई बर्फवारी से दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड शुरू,कोहरे का भी असर दिखना शुरू

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली एनसीआर में नवंबर में दिन में धूप और रात में सर्दी का सितम जारी है. हालांकि दिल्ली का तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं, धुंध की चादर में दिल्ली एनसीआर लिपटा हुआ नजर आ रहा है. दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. दिल्ली के रिज इलाके में सबसे कम अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जो कि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है. जबकि, आयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 28 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक रात का तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा. रात में हवाएं चलती रहेंगी. दिन में भी हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि बहुत तेज हवाएं नहीं होगी. लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 13 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार पर बनी रहेगी।
दिल्ली में अक्षरधाम इलाके में आज सुबह धुंध की घनी चादर छाई हुई है, जिससे मंदिर का टीला दूर से मुश्किल से दिख रहा है.एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुमान के मुताबिक, आने वाले हफ़्ते में देश की राजधानी में हवा की क्वालिटी बहुत खराब रहने की संभावना है. इंडिया गेट और कर्तव्य पथ इलाकों में सुबह के समय ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला.सीपीसीबी के डेटा के मुताबिक, यहां एक्यूआई 400 को पार कर गया है, जिससे हवा की क्वालिटी खराब कैटेगरी में पहुंच गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7:00 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 अंक बना हुआ है. जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 354 गुडग़ांव में 362 गाजियाबाद में 373 ग्रेटर नोएडा में 356 और नोएडा में 365 अंक बना हुआ है।

Previous articleदिल्ली धमाके के बाद बढ़ाई जाएगी लाल किले की सुरक्षा, 200 कैमरे समेत ये होंगे इंतजाम
Next articleदिल्ली की हवा हुई बेहद खराब, कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार पहुंचा