चर्च मैदान पर आज खेला जाएगा सीहोर-भोपाल के मध्य फुटबाल मैच

Join Us

जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में सीहोर क्लब ने मिनी बाइज को 3-0 से हराया
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर शनिवार को एमपीपीएल फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत बिल्अप सीहोर और लेक सिटी भोपाल के मध्य दोपहर दो बजे खेला जाएगा। वहीं शुक्रवार की शाम को जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत दो मैच खेल गए। इसमें पहला मैच सीहोर क्लब ने मिनी बाइज को 3-0 के अंतर से हराया। इसके अलावा दूसरा मैच सीहोर चिल्ड्रन और सीहोर बाइज के मध्य खेला गया था, इस मैच में सीहोर चिल्ड्रन ने कांटे की टक्कर में सीहोर बाइज को 3-2 से हराया। इस मौके पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया का जन्म दिन यहां पर खेल संगठनों और फुटबाल खिलाड़ियों ने मनाया। इस मौके पर सचिव श्री कन्नोजिया ने बताया कि यहां पर हर खिलाड़ी मेरे लिए अपने बच्चे की भांति है और एसोसिएशन का उद्देश्य है कि आजीवन यहां पर निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण हर इच्छुक खिलाड़ी को मिलती रहे।
चर्च मैदान पर सैकड़ों की संख्या में आने वाले खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, इसके अलावा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को निखारने के पश्चात मंच दिया जा रहा है। इसके लिए एसोसिएशन के सचिव श्री कन्नोजिया और समस्त सीनियर खिलाड़ियों का आशीर्वाद है।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को पहला मैच सीहोर क्लब और मिनी बाइज के मध्य खेला गया था, इस मैच में सीहोर क्लब के राजवीर ने दो गोल और कुणाल के एक गोल के कारण सीहोर बाइज को 3-0 के अंतर से हराया। इसके अलावा दूसरा मैच सीहोर चिल्ड्रन और सीहोर बाइज के मध्य खेला गया। इस मैच में दोनों ही टीम हाफ तक 2-2 से बराबरी पर थी, लेकिन सीहोर चिल्ड्रन के विनायक ने शानदार गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से आदित्य ने दो गोल, विनायक ने एक गोल किया। इधर सीहोर बाइज की ओर से युवराज ने दो गोल किए थे।

Previous articleगैरसरकारी संगठन विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन का संकल्प
Next articleरविवार को लग रहा है नेत्र परीक्षण शिविर