आदित्य ने की पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में सहभागिता की

Join Us

सीहोर। खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (मध्य क्षेत्र) 2025 का आयोजन आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर मध्यप्रदेश में दिनांक 5 नवंबर से 14 नवंबर तक किया गया। जिसमें बरकतउल्ला  विश्वविद्यालय प्रकोष्ठ अंतर्गत महात्मागांधी महाविद्यालय सीहोर की रासेयो इकाई के स्वयंसेवक आदित्य गौर ने सहभागिता की। पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में मध्य प्रदेश के 40 स्वयंसेवकों सहित 6 राज्य के 200 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की तथा शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मध्य प्रदेश के 8 स्वयंसेवकों का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026 नई दिल्ली में सहभागिता के लिए होगा। आदित्य के द्वारा शिविर में मध्य प्रदेश की लोक संस्कृति, पारंपरिक लोक नृत्य एवं लोकगीतों  की प्रस्तुति दी एवं अन्य राज्य की संस्कृति को जाना। शिविर में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रासेयो का साक्षात्कार की चयन प्रक्रिया की गई।
आदित्य कि इस उपलब्धि पर महात्मा गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य हलीम खान व संचालक ज्योति शर्मा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र वर्मा वरिष्ठ स्वयंसेवक अमित शर्मा, शिवानी प्रजापति, आशीष मेवाड़ा व यशराज सहित समस्त रासेयो परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।

Previous articleलोगों के अधिकारों के लिए लडऩा ही युवक कांग्रेस का प्रथम कर्तव्य-देवेन्द्र ठाकुर
Next articleअयोध्या में फहरा धर्म ध्वजा