अभिनेता धर्मेंद्र ने दुनिया को कहा अलविदा

Join Us

मुंबई के विले पार्ले शमशान घाट पर अंतिम संस्कार, कई हस्तियां पहुंची

मुंबई,(ए)। हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र ने सोमवार को 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई और बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां उन्हें श्रद्धांजिल देने पहुंची। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को धर्मेंद्र के घर एक एंबुलेंस पहुंची थी, जिसके बाद से उनके फैंस को टेंशन हो गई थी, क्योंकि कुछ दिन पहले धर्मेंद्र की मौत की अफवाह फैली थी, लेकिन अब धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। धर्मेंद्र का निधन उनके 90वें बर्थडे से पहले हुआ। वह आगामी 8 दिसंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे।धर्मेंद्र को अंतिम विदाई विले पार्ले शमशान घाट पर दी गई जिन्हें श्रद्धांजलि देने अमिताभ बच्चन अपने नाती अगस्तय नंदा के साथ पहुंचे। इसके अलावा आमिर खान और ईशा देओल को भी वहां देखा गया। रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र की 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने घर में आखिरी सांस ली। इसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस इमोशनल नजर आ रहे हैं।बता दें हाल ही में धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह 11 दिनों तक आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे और इस बीच धर्मेंद्र के निधन की अफवाह भी फैली गई थी, जिस पर दिग्गज अभिनेता का पूरा परिवार गुस्सा हो गया था। वहीं अस्पताल से धर्मेंद्र की वीडियो भी रिलीज हुई थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस वीडियो में धर्मेंद्र अस्पताल के बेड पर थे और उनके चारों ओर उनकी फैमिली पत्नी प्रकाश कौर, सनी देओल, बॉबी देओल और दोनों बेटियां भी मौजूद थी।
शानदार फिल्मी दुनिया का सफर
अभिनेता धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद वह लोगों के दिलों पर छा गए और धर्मेंद्र की हिट फिल्मों में आई मिलन की बेला, पूजा के फूल, हकीकत, बाजी, सत्याकाम, आया सावन झूम के, राजा जानी, लॉफर, चुपके-चुपके, चरस, ड्रीम गर्ल, शोले, धम
पीएम मोदी ने कहा- ‘एक युग का अंत’
नई दिल्ली (ए)। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। वे एक प्रतिष्ठित फि़ल्मी हस्ती, एक अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपनी हर भूमिका में आकर्षण और गहराई भर दी। जिस तरह से उन्होंने विविध भूमिकाएं निभाईं, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी समान रूप से प्रशंसित थे। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांतिर्। वीर, गजब, मेरा गांव मेरा देश और अपने जैसे फिल्मों में शानदार किरादार निभाया।
अभिनेता स्व. धर्मेंद्र का अभिनय सदैव अविस्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल (ए)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता श्री धर्मेन्द्र के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें मध्यप्रदेश सरकार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिनेमा जगत को समृद्ध करने में उनका योगदान अद्वितीय रहा है। उनका अभिनय सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन, प्रशंसकों और शुभचिंतकों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्री धर्मेन्द्र भारतीय सिनेमा के ऐसे महान कलाकार थे, जिन्होंने अपनी सहज, प्रभावशाली और करिश्माई अभिनय शैली से दर्शकों के दिलों पर राज किया। स्व. श्री धर्मेंद्र भारतीय सिनेमा जगत के हर दौर में लोकप्रिय, अनूठे और सुपरहिट अभिनेताओं में शामिल हैं। शोले जैसी कालजयी फिल्म सहित कई फिल्मों में उनकी भूमिकाओं को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व. श्री धर्मेन्द्र का योगदान सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं था, उनका विनम्र स्वभाव, सरल हृदय, देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता उन्हें एक महान और अनुपम व्यक्तित्व का स्वामी बनाती थीं।

Previous articleदिल्ली प्रदूषण विरोध में माओवादी हिडमा का पोस्टर, पुलिस पर मिर्च अटैक, 15 गिरफ्तार
Next articleदेश के 53वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ