आज का राशिफल

Join Us

मेष राशिफल: मेष राशि वालों आज विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सफलता जरुर मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी, साथ ही ख़र्च में वृद्धि की संभावना है, छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आएंगे। कार्यस्थल में उच्च अधिकारियों व सहयोगियों का पूरा साथ आपको मिलता रहेगा। जमीन-जायदाद के संबंध में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेगे।
वृष राशिफल: आज अपने कार्य पर ध्यान लगाएंगे तो आय में वृद्धि होगी, कठिन परिश्रम ही आपकी सफलता की चाबी है। वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है। आप कार्यक्षेत्र में भी बेहतर कार्य करेंगे। कई दिनों से चली आ रही परेशानी हल मिल सकता है।
मिथुन राशिफल: आज आपके परिवार के सदस्यों को आनंद देना और एक साथ बाँधे रखना आपके लिये थोडा मुश्किल होगा, लेकिन आप सफल हो जाओगे। किसी के मनोबल और वास्तविक सहयोग के बिना परिस्थिति का सामना करना आपके हित होगा। अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिये छोटी छुट्टी लोगें।
कर्क राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों मे ही दिन व्यतीत हो जाएगा। आज आपका भाग्य आपके साथ है, कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं, व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को मंजि़ल मिलेगी। ऑफि़स में आपका कार्य काबिल-ए- तारीफ़ होगा।
सिंह राशिफल: आज लंबे समय से जिस परीक्षा या टेस्ट के नतीजों का आप इंतजार कर रहे थे, वो आज आपको मिल सकता है, नतीजे आपके पक्ष में ही होंगे। जॉब चेंज करने का प्रयास न करें, नौकरी में स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है, धनागमन होगा परन्तु खर्च में बढ़ोतरी भी होगी।
कन्या राशिफल: आज कोई अच्छी ख़बर चित्त प्रसन्न कर देगी। किसी लाभकारी योजना का मसौदा बनेगा। किसी विशिष्ट अध्ययन में समय व्यतीत होगा। आनन्द की प्राप्ति होगी। आपका वक्तृत्व कौशल कई सफलता का सूत्रपात करेगा। चिरप्रतिक्षित काम आगे बढ़ेगा। मन में शान्ति का अनुभव होगा। पुरानी समस्या ख़त्म होगी। ऋण मुक्ति का प्रयास सफल होगा। करियर में सतर्क रहें। वाणी और बौद्धिक क्षमता से नयी राह निकलेगी। नये कार्य की योजना बनेगी।
तुला राशिफल: आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संतान से भी सुख प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके करियर में संतुष्टि मिलेगी। विदेश से सम्पर्क लाभ प्रदान करेगा। स्वभाव का रूखापन आपके विरोधियों की संख्या में इज़ाफा करेगा। पारिवारिक प्रेम और आनन्द में वृद्धि के योग है। आज आपकी नये वाहन की रूपरेखा बनेगी। किसी चिर प्रतीक्षित कार्य में सफलता संभव है। किसी सलाहकार की सहायता से लाभ मार्ग प्रशस्त होगा।
वृश्चिक राशिफल: आज करियर में प्रदर्शन सुधारने का प्रयास रंग लायेगा। कोई वादा उम्मीद जगायेगा। मौलिक विचार नया द्वार खोलेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि कारक होगा। हौसले को उड़ान मिलेगी। किसी की सहायता से कज़ऱ् से मुक्ति की राह निकलेगी। पराक्रम और मौलिक विचार आर्थिक समृद्धि प्रदान करेंगे। सरकार से लाभ और मान सम्भव है। मां का सहयोग ह्रदय में शांति भर देगा। पराक्रम रंग लायेगा।
धनु राशिफल: धनु राशि वालों आज विनम्रता से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी पुरानें निवेश की अच्छी कीमत मिलेगी। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क उत्साह भर देगा। सेहत का ध्यान रखें। आज आपको अनुकूल दिन का आनंद मिलेगा, आज अपने संभावित समाधान करने के लिए पर्याप्त गुंजाइश नहीं होगी। आज अच्छा समय है एक नया वाहन खरीदने के लिए। आप आशावादी और आप के आस-पास सभी मिलनसार दिखाई देगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने के लिए आज मौका है।
मकर राशि: मकर राशि वालो आज आपके भाग्य का पूरा साथ आपको प्राप्त होगा। जो जातक नौकरी परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। उपहार व सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। निजी संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आज कारोबारी समस्या का समाधान मिल जायेगा। बड़े लोगों से संपर्क बनेगा। आज कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करे।
कुंभ राशिफल: कुम्भ राशि वालों आज आप काफी ऊर्जावान और अपने जीवन के दो क्षेत्रों में सक्रिय खोज में महसूस होगा। जीवन में अपनी प्रगति के विषय में सभी मामलों में एक नई चमक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजऩेस में आपको कोई बड़ा मुनाफ़ा मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन काम-धंधे में कमाई को लेकर आपकी जागरुकता बनी रहेगी। निवेश से जुड़े अहम फ़ैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। आज स्नेह के सम्बन्ध को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास करने की ज़रूरत है।
मीन राशिफल: मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप बिजनेस में लाभ लेने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

 

Previous articleआतंकवाद के खिलाफ अमेरिका पाकिस्तान के साथ खड़ा
Next articleअल-फलाह यूनिवर्सिटी पर बड़ा खुलासा : धमाके वाले दिन से कई डॉक्टर गायब, सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट, लैब से कैमिकल चोरी