सीहोर । बुद्ध धम्म प्रचार समिति नागपुर द्वारा आयोजित बुद्ध धम्म संदेश रैली का आगमन सीहोर में हुआ। डॉ. अम्बेडकर धर्मशाला मुरली रोड में अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने सामाजिक बुराइयों का निषेध कर स्वस्थ समाज के निर्माण का का संकल्प लिया। आज समाज में अनेक विषमतायें व्याप्त है। गरीबी बेरोजगारी, जातिवाद, दहेज-प्रथा, नशाखोरी महिला हिंसा, भेदभाव आदि सामाजिक समस्याओं का निदान केवल शिक्षा व अत: समाज को सुशिक्षित कर उक्त समस्याओं से छुटकाडा मुक्ति मिल सकती है। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान में सभी समस्याओं का उपाय बताया है। अत: संविधान के प्रति जागरुकता, मौलिक अधिकारों व कर्तव्य के प्रति सबको जागरूक होना चाहिये । उक्त उद्गार समिति के संयोजक केशव सोमकुवर सेवानिवृत संयुक्त आयुक्त आयकर विभाग ने व्यक्त किये। शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षाविद् रवीन्द्र बांगरे ने युवाशक्ति को आगे आकर सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने का आहवान किया। बोधाचार्य देवानंद वानखेडे चन्द्रपुर महाराष्ट्र ने बुद्ध द्वारा प्रतिपादित
सिद्धांतों के अनुरूप अहिंसात्मक समाज के निर्माण वे चारित्रिक शक्तियों के पल्लवन पर विचार प्रस्तुत किये। सभा में प्रमुख रूप से कमलेश दोहरे, सीताराम भारती, सुनील फरेला, नरेन्द्र खंगराले, आरती खंगराले, प्रेमलता शैल, देवेन्द्र अहिरवार, नीरज जाटव, महेश कुमार, मधुसुदन अग्रवाल, धन्नालाल परचोले, सुरेश महोबिया, दयाराम गवाटिया, एन.पी.नागेश, जनम सिंह परमार, रामचरण दसलानिया, घनश्याम जाटव, प्रिंस जांगड़ा, घनश्याम बकोरिया, कृष्णा सूर्यवंशी, हेमंत डोहरे, दीपक सोनकर सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।








