एक्टर बने कुली फेम निर्देशक लोकेश कनगराज, ‘डीसी’ के टीजर में दिखा जुनूनी आशिक; वामिका गब्बी संग लड़ाएंगे इश्क

Join Us

डायरेक्टर के तौर पर लोकेश कनगराज ने साउथ सिनेमा में कई हिट फिल्में बनाई हैं। ‘कैथी’, ‘विक्रम’ और ‘कुली’ जैसी फिल्मों में उन्होंने कार्थी, कमल हासन और रजनीकांत जैसे एक्टर के साथ काम किया। अब लोकेश एक्टिंग की दुनिया में एंट्री ले चुके हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘डीसी’ का टाइटल टीजर सामने आया। इसमें लोकेश का अलग ही अंदाज दिखा।
फिल्म ‘डीसी’ के टाइटल टीजर में लोकेश की एंट्री दमदार तरीके से होती है, उनका किरदार खून से लथपथ नजर आता है। लोकेश ने एक्सप्रेशन भी इंटेंस दिए हैं। आगे टीजर में वामिका गब्बी दिखाई देती हैं। उनका लुक काफी सिंपल दिखा। दोनों किरदार एक आइने में एक-दूसरे को देखते हैं और टीजर खत्म हो जाता है।
‘डीसी’ का टाइटल टीजर सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, ‘गर्व से पेश करते हैं ‘डीसी’, इसमें लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं।’ इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध ने दिया है।

Previous articleन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, केमार रोच की हुई वापसी
Next articleदशा और दिशा बदलने आएंगे पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा, नई फिल्म राहु केतु का हुआ ऐलान