सडक़ पर दौड़ रही बस के पिछले दोनो पहिये निकले, बड़ा हादसा टला

Join Us

भोपाल(ए)। राजधानी भोपाल के होशंगाबाद रोड पर उस समय हडक़ंप मच गया जब यहॉ सडक़ पर दौड़ रही बस के पिछले पहिये अचानक निकल कर सर्विस रोड पर बने डिवाइडर से टकरा गए। हादसे के समय बस में कई मुसाफिर मौजूद थे, हालांकि गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार घटना अलसुबह करीब साढ़े 4 बजे बावडिय़ाकलां ब्रिज के पास की है। पहिये निकल जाने के बाद बस तेज झटके के साथ बीच सडक़ पर ही रुक गई। बताया गया है की वर्मा ट्रेवल्स की यह बस बालाघाट से इंदौर जा रही थी। सुबह के समय बस भोपाल के आईएसबीटी पहुंच रही थी। इसी दौरान होशंगाबाद रोड पर बस के पिछले पहिये निकल गये। बस की रफ्तार अधिक न होने और उस समय उस रोड पर ट्रैफिक भी काफी होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। बाद में बस को हटाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी।

Previous articleभोपाल के बजरिया इलाके में सिक्योरिटी गार्ड ने घर की छत से कूदकर दी जान
Next articleआपसी भाईचारे की दुआ-ए-खास के साथ हुआ इज्तिमा का समापन